20 साल की सारा का लहंगा-कुर्ती लुक देख हार बैठेंगे दिल, वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट है ये डिजाइन

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन का लेटेस्ट लहंगा कुर्ती वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अगर आप शादी के लिए कोई इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं, तो आपके लिए ये वाली ड्रेस का डिजाइन बेस्ट हो सकता है। देखें सारा अर्जुन लेटेस्ट फोटो, लहंगा कुर्ती डिजाइन यहां -

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन का हाल ही में सामने आया लुक शादी के मौसम में खूब पसंद किया जा रहा है। सारा ने अपने सोशल माडिया पर बहुत ही खूबसूरत सी फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने “लम्पी-चड्डी” लहंगा पहना है, जिसे दिवानी ब्रांड ने डिजाइन किया है। इस लहंगे को जरदोजी काम वाली कुर्ती के साथ पेयर किया गया है, जिसमें हाथ से बनी नक्शी झल्लर इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है। वेडिंग सीजन के लिए अगर आप भी कुछ इसी तरह का तलाश रही हैं, तो सारा अर्जुन से वेडिंग आउटफिट की इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Sara Arjun

क्या है लम्पी वर्क

लम्पी वर्क एक पारंपरिक धातु तकनीक है, जिसका उपयोग भारतीय परिधानों में किया जाता है। यह तकनीक सोने, चांदी या तांबे की पतली पट्टियों से बनाई जाती है, जिसे कपड़े पर सावधानी से लगाया जाता है। लम्पी वर्क में कढ़ाई, काउचिंग या बुनाई का उपयोग किया जाता है, और इसमें अक्सर जरदोजी, नक्शी और बदला जैसी अन्य तकनीकों के साथ संयोजन किया जाता है। इस तकनीक का कांच की तरह चमकदार रूप इसे समारोहिक परिधानों में लोकप्रिय बनाता है।

आभूषणों ने बढ़ाया लुक का आकर्षण

सारा के लुक को एक तार टिश्यू ओढ़ना के साथ पूरा किया गया है, जिस पर मोती, पन्ना और नक्शी का काम किया गया है। साथ ही झूमर (पासा) और स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने उनके पूरे लुक को और भी रॉयल बना दिया।

End of Feed