मौत से पहले हेमा मालिनी से क्या कह गए थे धर्मेंद्र, परिवार से है प्यार तो जरूर जानें ये बात

करियर, पैसा और उपलब्धियां जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन मुश्किल समय में सबसे पहले साथ खड़ा होने वाला परिवार ही होता है।

बहुत से लोग कई बार अपने कामकाज में इतना उलझ जाते हैं कि उनके लिए अपने ही परिवार के लिए समय निकालना चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र की एक ऐसी सीख शेयर की, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन सकती है। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र ने अपने आखिरी समय में उनसे कहा था कि परिवार के साथ रहो, बच्चों के साथ समय बिताओ और परिवार को एकजुट रखो। उनके अनुसार काम तो चलता रहेगा, लेकिन परिवार को प्राथमिकता देना सबसे जरूरी है।

Dharmendra Hema Malini

परिवार से है प्यार तो जरूर जानें धर्मेंद्र की वो बात (Photo: Hema Malini Instagram)

हर किसी के लिए क्यों जरूरी है यह बात?

आज पहले की तुलना में परिवार एक साथ कम समय बिता पा रहे हैं। नौकरी, पढ़ाई और अलग-अलग शहरों में रहने की वजह से रिश्तों में दूरी बढ़ना आम बात हो गई है। ऐसे में विशेषज्ञ मानते हैं कि परिवार के साथ बिताया गया समय केवल भावनात्मक जुड़ाव ही नहीं बढ़ाता, मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर डालता है।

End of Feed