Delay Periods Date: हर माह महिलाओं को पीरियड्स आना एक नैचुरल प्रोसेस है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियां जैसे- पेट दर्द, सिर दर्द, मूड स्विंग, नींद न आना, शारीरिक कमजोरी इत्यादि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जब कभी भी फंक्शन या फिर त्योहार होते हैं, तो महिलाएं चाहती हैं कि, इन डेट्स पर उन्हें पीरियड्स न हो। ऐसे में कई महिलाएं पीरियड्स की डेट्स को टालने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करती हैं। अगर आप भी पीरियड की डेट्स को आगे करने के लिए दवा खा रही हैं तो थोड़ा रूकें। इसके लिए सिर्फ दवा नहीं, बल्कि कुछ घरेलू उपाय भी हैं। जी हां, घरेलू उपायों की मदद से भी आप पीरियड्स की डेट्स को आगे कर सकते हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स डेट्स को टालने के लिए क्या करें?
पीरियड्स के डेट को टालने के लिए उपाय
सरसों तेल का गर्म दूध के साथ करें सेवन
पीरियड्स की डेट को आगे करने के लिए आप सरसों तेल का सेवन करें। सरसों तेल में आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पीरियड्स की डेट को आगे करने में असरदार हो सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास गर्म दूध लें। इसमें 2 चम्मच सरसों तेल मिक्स करके इसे लगातार 1 सप्ताह तक पिएं। ऐसा करने से पीरियड्स डेट को आगे किया जा सकता है।
जिलेटिन का करें प्रयोग
जिलेटिन का प्रयोग करके पीरियड्स डेट को आगे किया जा सकता है। इसके लिए 1 कटोरी में पानी लें। इसमें जिलेटिन को डालकर इसे घोलकर तुरंत पी लें। इससे पीरियड्स डेट्स आगे हो सकती हैं।
चावल का पानी
पीरियड्स की डेट्स को थोड़ा आगे करने के लिए चावल का पानी पिएं। इसके लिए 1 कप में चावल का पानी लें। इसमें 1 नींबू निचोड़कर डाल लें। इसके बाद इस पानी को पी लें। दिन में 2 से 3 बार चावल का पानी पीने से पीरियड्स डेट आगे हो सकते हैं।
सिरका का करें प्रयोग
पीरियड्स की डेट को आगे करने के लिए आप सिरका का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास में पानी लें। इसमें 1 चम्मच सिरका डालें। अब इसे दिन में दो बार पिएं। ऐसा करने से पीरियड्स को टाला जा सकता है।
पीरियड्स की डेट को आगे करने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि, लंबे समय तक पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाने से शारीरिक समस्या हो सकती है। इसलिए बार-बार पीरियड्स डेट को आगे न करें।
(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
