बारिश के मौसम में ऐसे बनाएं बाजार जैसे सोया पकोड़े, स्वाद के साथ मिलेगी हेल्थ भी

Soya Pakoda Recipe: वैसे तो बारिश के मौसम में हर तरह के पकोड़े खा सकते हैं। लेकिन, सोया पकोड़े की बात ही अलग है। सोया चंक्स में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इसलिए ये पौष्टिक भी होता है।

Soya Pakoda Recipe: बारिश की हल्की-हल्की फुहार में गरमा-गरम पकोड़े मौसम का मजा दोगुना कर देते हैं। वैसे तो आलू या फिर प्याज के पकोड़े इस मौसम में आपने कई बार ट्राई किए होंगे लेकिन, इस बार आप बारिश में सोया पकोड़े का मजा ले सकते हैं। सोया पकोड़े स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं। सोया पकोड़े सोया चंक्स के बने होते हैं जिनसे अच्छी मात्रा में आपको प्रोटीन (protein rich snacks) भी मिल जाता है। ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में कोई झटपट स्नैक बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

Crispy Soya Pakoda Recipe

सोया पकोड़े (फोटो: pinterest)

सोया पकोड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

सोया चंक्स, बेसन, थोड़ा सा चावल का आटा, दही, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट और स्वाद के हिसाब से मसाले (नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और थोड़ा सा चाट मसाला) कुछ जरूरी सामग्री हैं जो आपके पास होनी चाहिए।

End of Feed