Christmas Funny Jokes in Hindi: हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आज की इस भागदौड़ और स्ट्रेसफूल लाइफ की वजह से लोगों ने हंसना तक बंद कर दिया है। जबकि आपको मालूम होना चाहिए कि हंसने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। हंसने से ना केवल मन प्रसन्न होता है बल्कि स्ट्रेस लेवल भी दूर होता है। ऐसे में हमेशा हंसते रहना चाहिए। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है बस सही जोक्स का इंतजार रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए क्रिसमस के कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ आप लोट-पोट हो जाएंगे।
क्रिसमस आते ही सभी लोगों में एक ही
ख़ुशी छायी रहती है सांता आयेगा,
सांता आएगा, लेकिन अंदर से मन ही
मन में खुद से बोल रहे होते हैं-
साला कोई नहीं अएगा
पत्नी आधे घंटे से मोबाइल के कैमरे के लेंस को
दुपट्टे से घिस रही थी…
पहले सेल्फी लेती और फिर डिलीट कर देती…
पति लैपटॉप पर काम करते-करते ये नजारा
चुपचाप देख रहा था…
काफी देर सब्र करने के बाद जब पति से रहा न गया तो
उसने बोल ही दिया- एक बार मुंह पर भी कपड़ा मार के
ट्राई कर लो…।
बस फिर क्या… अब पति पांच दिन से घर के सारे काम कर रहा है…!!!
पप्पू- गप्पू पता है अपने लिए सच्चा सांता क्लॉस कौन है?
गप्पू- नहीं
पप्पू- जो दोस्त प्यार से खाना खाने के बाद restaurent का बिल
भर दे वो ही अपने लिए तो सांता क्लॉज है।
पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर सीधे मेकअप करने लगी…
तभी पति की आंख खुल गई…
पति- पगला गई हो क्या, सुबह-सुबह मेकअप…?
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है,
फेसलॉक लगा दिया था और अब वो मुझे पहचान नहीं रहा…!
पुलिस- मैडम दरवाजा खोलो,
आपके पति ट्रक के नीचे आकर पापड़ बन गए हैं..!
पत्नी- दरवाजा खोलने की क्या जरूरत है….?
नीचे से सरका दो…!!!
मिंटू- चिंटू, भाई आज अपनी साइकिल आज मुझे दे दे।
चिंटू- नहीं, दे सकता।
मिंटू- तुम मुझे साइकिल नहीं दोगे तो मेरा दिल खट्टा हो जाएगा।
चिंटू- तो चीनी डाल के खा लेना।
