Christmas Day 2022 : 200 रुपए के अंदर बच्चों के लिए ये हैं शानदार गिफ्ट ऑप्शन, अभी से कर लें तैयारियां

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 11:01 PM IST

Christmas Day 2022: अगर आप इस क्रिसमस अपने बच्चों को बजट फ्रेंडली गिफ्ट देना चाह रहे हैं तो परेशान न हों। आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज देंगे, जो सिर्फ 200 के अंदर में आपको आसानी से मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चों को दें सकते हैं कलर्स पेन
  • चॉकलेट होता है उनका पसंदीदा गिफ्ट
  • क्रिसमस पर गिफ्ट करें सांता क्लॉज टॉय

Christmas Day 2022: बच्चों को क्रिसमस का काफी ज्यादा इंतजार रहता है। इसका रीजन उनके मिलने वाले तरह-तरह के गिफ्ट्स होते हैं। लेकिन अगर आपका जेब ढीला है और आप सोच रहे हैं कि आखिर इस साल कम बचत में बच्चों को गिफ्ट्स कैसे दें, तो परेशान न हों। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे गिफ्ट्स आइडियाज लेकर आए हैं, जो सिर्फ 200 रुपये के अंदर में आ जाएगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे बेहतरीन गिफ्ट्स आइडियाज के बारे में-

Christmas Day 2022 (2).

बच्चों को गिफ्ट करें 200 रुपये के अंदर ये गिफ्ट

कलर्स पेन

बच्चों को कलर्स पेन बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। ऐसे में आप उन्हें इस क्रिसमस पर कम बजट में कलर्स पेन दे सकते हैं। यह गिफ्ट उनके होंठों पर मुस्कान ला सकती है। साथ ही इससे उनके स्कूल के कई काम आ सकता है। आप मार्केट में कई तरह के कलर्स पेन को खरीद सकते हैं। कई अच्छे कलर्स पेन 200 के अंदर में आसानी से मिल सकते हैं।

End of Feed