लाइफस्टाइल

मीठी-मीठी चॉकलेट के साथ गर्लफ्रेंड को भेज दें रोमांटिक शायरी, देखें चॉकलेट डे लव 2 लाइन शायरी

Chocolate Day Shayari for Gf (गर्लफ्रेंड के लिए चॉकलेट डे की शायरी): आज वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन है, आज रोमांटिक कपल्स चॉकलेट मना रहे हैं। आज के दिन पर अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट भेज रहे हैं, तो चॉकलेट के साथ खास शायरी भी जरूर भेजें, देखें लव शायरी 2 लाइन, गर्लफ्रेंड के लिए शायरी।

Image

GF के लिए चॉकलेट डे की शायरी

Chocolate Day Shayari for Gf (गर्लफ्रेंड के लिए चॉकलेट डे की शायरी): प्यार का सप्ताह चल रहा है, जिसमें 7 से लेकर 14 फरवरी तक हर रोमांटिक कपल वैलेंटाइन्स वीक मनाता है। आज वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन है, आज के दिन पर कपल्स चॉकलेट डे मनाते हैं। चॉकलेट की मिठास के साथ साथ रिश्तों में भी मिठास घोलने का ये दिन बेशक ही बहुत खास है। इस दिन पर अगर आप भी अपने पार्टनर को चॉकलेट देने वाले हैं, तो चॉकलेट्स के साथ अपने दिल का हाल बयां करती हुई ये वाली शायरियां भी जरूर भेज दें। शायराना अंदाज में जब आप अपने प्यार का इजहार करेंगे और चॉकलेट के साथ डील सील करेंगे, तो बात ही कुछ और होगी। देखें हैप्पी चॉकलेट डे शायरी, लव शायरी 2 लाइन, गर्लफ्रेंड के लिए शायरी।

Chocolate Day Shayari For Girlfriend

1. चॉकलेट सी मिठास है तेरी बातों में,

हर खुशी बसती है तेरी यादों में।

चॉकलेट डे पर बस इतना कहूं,

तू ही सबसे खास है मेरी जिंदगी में।

2. चॉकलेट डे आया है आज,

दिल ने फिर तुझे पुकारा है।

तेरी मुस्कान की मिठास ने,

मेरे हर गम को हरा दिया है।

3. चॉकलेट से भी मीठी है तू,

ये बात आज नहीं रोज कहूं।

तेरे साथ हर लम्हा खास लगे,

चॉकलेट डे पर दिल से कहूं।

हैप्पी चॉकलेट डे शायरी

4. चॉकलेट की खुशबू सी है तू,

जो हर पल मन को भा जाए।

तेरे संग जिंदगी की हर कड़वाहट,

पल भर में मीठी बन जाए।

5. चॉकलेट से मीठा तेरा प्यार,

हर दिन नया एहसास दे।

तेरे साथ ज़िंदगी की हर राह,

खुशियों से भरी खास दे।

6. चॉकलेट डे आया है फिर,

दिल ने तुझे ही चुना है।

मेरी हर दुआ, हर ख्वाब में,

बस तेरा ही नाम लिखा है।

Romantic Shayari For Gf

7. चॉकलेट जैसी मोहब्बत हो,

धीरे-धीरे दिल में घुले।

तेरे साथ हर दिन ऐसा लगे,

जैसे खुशियों के रंग खिले

8. चॉकलेट डे पर ये वादा है,

तेरा साथ कभी न छूटे।

हर खट्टे-मीठे लम्हे में,

प्यार का स्वाद बना रहे।

गर्लफ्रेंड के लिए लव शायरी

9. चॉकलेट का एक टुकड़ा नहीं,

पूरा दिल तेरे नाम है।

मेरी दुनिया की हर मिठास,

बस तेरी मुस्कान है।

10. चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

तेरे नाम ये मिठास लिख दी,

मेरी हर खुशी तेरे साथ जोड़ दी,

जिंदगी की हर सुबह तेरे नाम कर दी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article