लाइफस्टाइल

Year Ender 2024: बाजार में छाई रही ऐसी जंजीरा तो बखिया स्टाइल की चिकनकरी कुर्ती, साल 2025 में भी मचाएगी धमाल

Year Ender 2024 (Chikankari Kurti Designs): साल 2024 में कई तरह के फैशन देखने को मिले। बॉलीवुड की हसीनाओं ने साड़ी से लेकर कुर्ती तक के ऐसे-ऐसे डिजाइन कैरी किए, जिनसे नए ट्रेंड सेट हों। वहीं, चिकनकरी कुर्ती का फैशन 2024 में खूब देखने मिला। लिया से लेकर खुशी कपूर तक ने इस कुर्ती को अपने तरीके से स्टाइल किया। एक्ट्रेसेस ने चिकनकरी कुर्ती को कभी दुपट्टे के साथ पहना तो कभी बिना दुपट्टे से डिजाइन फ्लॉन्ट करते दिखे।

Image

trendy chikankari kurti designs inspired by bollywood actresses

Year Ender 2024 (Chikankari Kurti Designs): साल 2024 में कई अतरंगी फैशन सेंस मार्केट में बवाल मचाते दिखे। इसी लिस्ट चिकनकरी कुर्ती का नाम भी शामिल है। आम लड़कियां तो बॉलीवुड हसीनाओं को चिकनकरी वाली कुर्ती खूब भाती दिखी। इस पूरे साल एयरपोर्ट पर भी सबसे ज्यादा इसी तरह की कुर्ती में एक्ट्रेसेस नजर आईं। इस कुर्ती के कई डिजाइन्स और टाइप्स भी बाजार में दिखे। अब चूंकि साल खत्म होने पर आया है तो इन कुर्तियों के सबसे ज्यादा चलने वाले डिजाइन्स पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कि साल 2025 में इन डिजाइन्स के चलने की कितनी उम्मीद है।

maroon chikankari kurta women

maroon chikankari kurta women

पलक तिवारी साल 2024 में जंजीरा स्टाइल की चिकनकरी कुर्ती में नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। जंजीरा पैटर्न वाली चिकनकरी कुर्ती का फैशन 2025 में भी कैरी किया जा रहा है। इस तरह की कुर्तियां प्लाजो या जिंस के साथ क्लासी लुक देती हैं।

types of chikankari kurti

types of chikankari kurti

जाली डिजाइन वाली चिकनकरी कुर्ती तो पतली लड़कियों पर कमाल लगती हैं। यहां आप श्रद्धा कपूर और अनुष्का सेन को इसी तरह की कुर्ती लाइट ब्लू सेड में कैरी करते देख सकते हैं। साल 2024 में कॉलेज की लड़कियों के बीच इस कुर्ती का खूब क्रेज देखने के मिला।

white chikankari kurti with dupatta

white chikankari kurti with dupatta

व्हाइट चिकनकरी कुर्ती का फैशन कभी पुराना नहीं होता। ऐसी कुर्ती साल 2023 में भी ट्रेंड में थीं, वहीं साल 2024 में भी कई सारी बॉलीवुड बालाओं ने इसे पहना और बड़ी खूबसूरती से फ्लॉन्ट भी किया। आप इस कुर्ती को दुपट्टा या फिर बिना दुपट्टे के पहन सकती हैं।

latest floral chikankari kurta set

latest floral chikankari kurta set

फ्लोरल चिकनकरी कुर्ती लड़कियों की पहली पसंद होती है। यहां आप कियारा आडवाणी को इस तरह की कुर्ती में देख सकते हैं। ये कुर्ती पहनकर ज्यादातर एक्ट्रेसेस को ट्रैवल करते देखा जाता है, क्योंकि ये खूबसूरत होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होती हैं।

chikankari kurti ke naye design

chikankari kurti ke naye design

अबतक आपने सफेद, पीले और लाल रंग की चिकनकरी कुर्ती पहनी होगी। लेकिन आपको कभी बैगनी रंग की कुर्ती भी ट्राई करनी चाहिए। 2024 में तो ये एकदम ट्रेंडी फैशन लुक में शामिल रही। उम्मीद है कि साल 2025 में भी फैशन लुक्स में ये अपनी जगह बनाएगी।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article