Happy Durga Ashtami Wishes & Quotes 2025(दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं): हिंदू धर्म में नवरात्रि की अष्टमी का बेहद खास महत्व है। अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी 5 अप्रैल 2025 यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन देवी मां की विशेष पूजा की जाती है और कन्या पूजन भी किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से पूजा अर्चना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबि दोस्तों, रिश्तेदारों को अष्टमी पूजा की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकते हैं।
Happy Durga Ashtami Wishes Messages in Hindi
1. चलते चलते राह में भटके,
काम कोई जब तेरा अटके,
हर दुःख का यही उपाय,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

Happy Durga Ashtami
2. भक्तों के दुःख दूर भगाये,
उनको अपार सुख दे जाती है,
मन में जो मां दुर्गा को बसाए,
उसकी हर तमन्ना पूरी हो जाएं।
शुभ दुर्गा अष्टमी 2025
3. मां की ज्योति से नूर मिलता है
सब के दिलों को सुरूर मिलता है
जो भी जाता है मां के द्वार
कुछ न कुछ जरूर मिलता है
शुभ दुर्गा अष्टमी
4. आया है मां दुर्गा का त्योहार
आपके परिवार पर सदा कृपा बनाए रखें
यही है दुआ हमारी दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर।
हे मां दुर्गा तू मुझे शक्ति दे,
दिल में सदा तू भक्ति दे।
करूं पूजा तेरी मैं हर दम,
सभी बंधनों से तू मुझे मुक्ति दे।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Chaitra Navratri 2025
5. सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस माता के चरण में,
बने उस माता के चरणों की धूल,
आओ मिल कर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।
जय माता दी
6. पग-पग में फूल खिलें,
खुशी आप सबको इतनी मिले,
कभी न हो दुखों का सामना,
यही है आपको हमारी ओर से
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
7. या देवी सर्वभूतेषु
मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै
नमस्तस्यै नमो नम:।।
यह पर्व आपके जीवन में
सुख, शांति और समृद्धि लाए।
हैप्पी दुर्गा अष्टमी 2025

Chaitra navratri wishes in hindi
8. मां दुष्टों का करती संहार है
भक्तों की नैय्या को लगाती पार है
मां के दरबार में उम्मीदों का अंबार है
मां की शक्ति अपरंपार है
Happy Durga Ashtami 2025 !
9. माता रानी ने जब अपना प्रताप दिखाया है
भक्तों को हर दुख और कष्ट से बचाया है
जब सभी ने छोड़ा है सच्चे भक्त का साथ
मां ने कसकर थाम लिया है अपने भक्त का हाथ
दुर्गा अष्टमी आपके परिवार में खुशियां लेकर आए

Durga Ashtami badhai sandesh
10. जगत जननी मां दुर्गा का लीजिए नाम
पूरे होंगे आपके सारे काम।
मां के आशीष से मिलें आपको खुशियां अपार
आपका हर सपना हो साकार
आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं
