Kanjak Prasad Recipe: चैत्र नवरात्रि के दिन चल रहे हैं। इस साल 5 और 6 अप्रैल को कन्या पूजन किया जाएगा। इस दिन छोटी बच्चियां कंजक के रूप में व्रती के घर आती हैं। कंजकों के पैर धोकर, उन्हें आलता लगाया जाता है और माता रानी के रूप में उनकी पूजा की जाती है। इसके बाद कंजकों को हलवा-चना और पूरी का प्रसाद दिया जाता है। कहते हैं कंजकों को प्रसाद खिलाने से घर के दुख-दर्द और दरिद्रता समाप्त होती है। अगर आप भी इस साल कन्या पूजन करने वाली हैं और प्रसाद की रेसिपी ढूंढ रही हैं तो आपको यहां से मदद मिलेगी। यहां कन्या पूजन के प्रसाद में लगने वाले हलवे और चने की पूरी रेसिपी मौजूद है।
Halwa Chana Recipe For Ashtami Kanya Pujan Prasad-
1.सूजी का हलवा
सामग्री-
- 1 कप सूजी
- 1/2 कप घी
- 3/4 कप चीनी
- 2 कप पानी
- 1/2 कप दूध
- 4-5 इलायची (पिसी हुई)
- 8-10 बादाम और काजू (कटा हुआ)
- 10-12 किशमिश

suji halwa prasad recipe in hindi
विधि-
1. सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
2. जब सूजी से अच्छी खुशबू आने लगे, तब इसमें दूध और पानी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गाठें न पड़ें।
3. अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
4. हलवे में इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर 2-3 मिनट तक पकाएँ।
5. जब हलवा घी छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें और गरम-गरम परोसें।
2. काले चने
सामग्री-
- 1 कप काले चने
- 2 टेबलस्पून घी
- 1 टीस्पून जीरा
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 कप पानी
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

kala chana prasad recipe in hindi
विधि-
1. काले चनों को रातभर पानी में भिगोकर रखें।
2. अगले दिन प्रेशर कुकर में चनों को 2-3 सीटी आने तक उबाल लें।
3. एक कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें जीरा डालें और जब वह चटकने लगे, तो धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
4. उबले हुए चने डालें, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएँ।
5. धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें ताकि मसाले चनों में अच्छे से मिल जाएँ।
6. ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमागरम परोसें।
हलवा और चना तैयार है, इसे पूरी के साथ कंजकों को प्रसाद के रूप में परोसें। यकीनन आपको कंजकों को ये रेसिपी बेहद पसंद आएगी और माता रानी का आप पर आशीर्वाद बरसेगा।
