चाट चटकारे Episode 2: चटोरों के लिए जन्नत से कम नहीं नवाबों का शहर, यहां के चाट के अलग है ठाठ, देखें कौन सी चाट नंबर 1

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 12, 2025, 02:05 PM IST

चाट चटकारे Episode 2: लखनऊ को नवाबों का शहर सिर्फ उसकी शाही विरासत और तहज़ीब के लिए ही नहीं, बल्कि उसके ज़ायकेदार खाने के लिए भी कहा जाता है। हम अपनी सीरीज 'चाट चटकारे' के दूसरे एपिसोड में हम बात करेंगे लखनऊ की फेमस बास्केट चाट के बारे में। तो चलिए जानते हैं यहां की चाट वैराइटी, रेसिपी इत्यादी के बारे में।

चाट चटकारे Episode 2: UNESCO की Creative City of Gastronomy में नॉमिनेट होना, लखनऊ के लिए एक पुरानी पहचान की अंतरराष्ट्रीय मुहर है। लखनऊ लंबे समय से अपनी अनूठी नवाबी पाक शैली के लिए जाना जाता रहा है। यहां के कबाब, बिरयानी, कोरमा और मिठाइयां दुनियाभर में मशहूर है। लखनऊ के जायके की बात ही जुदा है, ये गले से होकर मानों आपकी आत्मा में समा जाते हैं।

Chaat.

यहां का खाना (विशेषकर अवधी व्यंजन) अपनी खुशबू, मसालों के संतुलित इस्तेमाल और धीमी आंच पर पकाने की कला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। लखनऊ का खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि एक अनुभव के लिए भी है। यहां के खाने में आपको मुग़लई और अवधी रसोई का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। इसके अलावा यहां के चाट ने भी दुनियाभर में एक अलग पहचान बना ली है। लखनऊ की "बास्केट चाट"की बात ही जुदा है।

End of Feed