Rangoli Designs for Buddha Purnima (बुद्ध पूर्णिमा रंगोली डिजाइन 2025): बुद्ध पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस त्योहार का लोग सालभर इंतजार करते हैं। हर साल वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। साल 2025 में ये खास दिन 12 मई को है। ऐसे में बढ़िया सेलिब्रेशन और अपने घर भगवान बुद्ध का भव्य स्वागत करने के लिए घर की साज-सज्जा तो बनती ही है। अब सजावट की बात आई है और रंगोली का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर के आंगन के सजाने के लिए यहां से आप रंगोली के डिजाइन देख सकते हैं-
Buddha Purnima Rangoli Designs Images-
बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर के आंगन को सजाने के लिए इस तरह की रंगोली सबसे बेस्ट है। रंगोली के इस डिजाइन में आपको एक बड़ा पीपल का पत्ता बनाना है और उसके बीच में भगवान बुद्ध का हाथ बनाना है। इसी में आप कमल का फूल जोड़ सकते हैं और साथ में नमो बुद्धाय लिखना है।
पेड़ की छाव में बैठे भगवान बुद्ध की ये रंगोली भी तीज-त्योहार के लिए बेस्ट है। इस रंगोली को बनाने में ज्यादा रंग की जरूरत भी नहीं है। ये ऐसे ही खूबसूरत लगती है।
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा की ऐसी रंगोली बहुत ही फेमस है। इसमें आपको भगवान बुद्ध की फोटो बनानी है और साथ में हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा लिखना है। ये सिंपल और अच्छा डिजाइन है।
भगवान बुद्ध के तस्वीर वाली रंगोली तो बड़ी खूबसूरत नजर आती है। इसे बनाने में आपको समय जरूर लगेगा लेकिन ये बनने के बाद प्यारी लगेगी। इस रंगोली पर आप बुद्धं शरणं गच्छामि लिख सकते हैं।
अगर आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन बॉर्डर वाली रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां से देख सकते हैं। यहां भगवान बुद्ध को समर्पित बॉर्डर रंगोली का बेस्ट डिजाइन है।
