सबसे बड़ी फूडी हैं ब्राइड टू बी परिणीति चोपड़ा, इस इटालियन डिश की दीवानी हैं राघव की होने वाली वोटी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 24, 2023, 11:31 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ब्राइड टू बी परिणीति चोपड़ा खाने की बेहद शौकीन हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फूड डायरियज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। परिणीति के इंस्टाग्राम पर 42.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। परिणीति एक फूड लवर हैं क्योंकि जब भी खाने की बात होती है उनका पंजाबी अवतार देखने को मिलता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ब्राइड टू बी परिणीति चोपड़ा खाने की बेहद शौकीन हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फूड डायरियज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। परिणीति के इंस्टाग्राम पर 42.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। परिणीति एक फूड लवर हैं क्योंकि जब भी खाने की बात होती है उनका पंजाबी अवतार देखने को मिलता है। वैसे तो परिणीति को खाने में कई सारी चीजें पसंद है लेकिन उनकी पसंदीदा फूड पिज़्ज़ा है। परिणीति को पिज्जा खाना बेहद पसंद है।

parineeti favourite dish

सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए परिणीति ने बताया था कि उन्हें घर का बना खाना खाना पसंद है। इसके साथ ही उनकी पसंदीदा डिशेज में दाल मखनी भी शामिल है। वहीं एक्ट्रेस पिज्जा की दीवानी हैं। फैंस के सवालों का जवाब देते हुए परिणीति ने बताया था कि उन्हें पिज्जा पर हरी मिर्च की टॉपिंग बेहद पसंद है।

End of Feed