पेट की चर्बी से लेकर डाइजेशन तक की समस्याएं दूर कर देगी ये नीली चाय, जानिए घर पर कैसे बनाएं

Butterfly Pea Flower Tea Recipe And Health Benefits : अगर आप भी मोटापा और पेट की समस्याओं से परेशान हैं तो आप डेली रूटीन में ये नीली चाय एड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसको कैसे बनाएं।

Butterfly Pea Flower Tea Recipe And Health Benefits : आजकल वजन बढ़ना और पेट से जुड़ी परेशानियां आम हो गई हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण कम फिजिकल एक्टिविटी और गलत खानपान से जुड़ी आदतें हैं। इस आदतों के चलते बॉडी में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे फैट बर्न नहीं हो पाता है और यह समस्या मोटापे और पेट की जिद्दी चर्बी के रूप में दिखाई देती है। अगर आप भी इस परेशानी से घिरे हुए हैं तो आप अपनी डेली डाइट में नॉर्मल दूध वाली चाय की जगह नीली चाय का उपयो कर सकते हैं। यह नीली चाल आपके रिफ्रेशमेंट देने के साथ ही आपकी हेल्थ को भी अच्छा रखेगी। इससे आपकी गट हेल्थ भी बेहतर होगी और मेटाबॉलिज्म भी सुधरेगा, जिससे जिद्दी चर्बी से निजात मिलेगी।

Butterfly Pea Flower Tea Recipe And Health Benefits  ब्लू टी कैसे बनाएं

ब्लू टी कैसे बनाएं (Image AI Generated and Newsroom Verified)

अपराजिता के नीले फूलों से बनने वाली इस चाय का रंग बेहद आकर्षक होता है। इसे बटरफ्लाई पी फ्लावर टी भी कहा जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। ब्लू टी एक मेटाबॉलिज्म बेहतर करने, वजन मैनेज करने और पाचन तंत्र को सपोर्ट करने वाली हर्बल ड्रिंक है।

End of Feed