रोमांटिक डिनर छोड़ चिड़िया देखने जा रहे हैं कपल्स, जानिए क्यों बदल रही है डेटिंग की दुनिया

महंगे डिनर या रोमांटिक लोकेशन की जगह अब ऐसी चीजें पसंद की जा रही हैं, जहां दोनों लोग बिना किसी शोर-शराबे के बातचीत कर सकें।

Birdwatching in Relationship: रोमांटिक रिलेशनशिप में डेट शब्द आते ही दिमाग में किसी कैफे, महंगे रेस्टोरेंट या मूवी का ख्याल आता है। अब ये चीजें बदल रही है। दरअसल डेटिंग की दुनिया में अब एक नया ट्रेंड तेजी से जगह बना रहा है। इसका नाम है बर्डवॉचिंग डेट। यानी किसी पार्क, झील या जंगल के किनारे बैठकर पक्षियों को देखना, उनकी आवाजें सुनना और प्रकृति के बीच समय बिताना।

Birdwatching Dating Trend

प्यार अब रेस्टोरेंट की टेबल पर नहीं, पेड़ों की छांव में भी पनप रहा है

सुनने में यह थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन दुनिया के कई देशों में युवा इसे रोमांटिक डेट का नया तरीका मान रहे हैं। इसके पीछे वजह सिर्फ प्रकृति से प्यार नहीं, एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने की इच्छा भी है।

End of Feed