Places to visit near Kausani: ग्वालदम से लेकर सोमेश्वर तक, कौसानी के आसपास घूमने के लिए ये हैं सुंदर जगहें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 10, 2023, 02:11 PM IST

Places to visit near kausani: कौसानी घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून के बीच का है, मूल रूप से गर्मी के महीने। कौसानी में दिसंबर से मध्य फरवरी के महीने बेहद खूबसूरत होते हैं, क्योंकि पूरा शहर बर्फ से ढका रहता है। अगर आप सर्दियों में घूमना पसंद करते हैं तो ये घूमने का सबसे अच्छा समय है।

Best Places to visit near kausani: उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुमाऊं मंडल (Kumaon Mandal) में स्थित कौसानी (Kausani) बेहद सुंदर जगह है। हर साल यहां देश समेत दुनियाभर से लाखों लोग घूमने के लिए यहां आते हैं। कौसानी को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland) भी कहा जाता है। अगर कभी आप कौसानी घूमने आएं तो इसके आसपास भी घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से घूम सकते हैं। कौसानी घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून के बीच का है, मूल रूप से गर्मी के महीने। कौसानी में दिसंबर से मध्य फरवरी के महीने बेहद खूबसूरत होते हैं, क्योंकि पूरा शहर बर्फ से ढका रहता है। अगर आप सर्दियों में घूमना पसंद करते हैं तो ये घूमने का सबसे अच्छा समय है।आज हम आपको कौसानी के आसपास घूमने की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूम सकते हैं।

Places to visit near Kausani

Places to visit near Kausani

ग्वालदम ( Gwaldam)

कुमाऊं और गढ़वाल के बीच बसा छोटा सा विचित्र गांव ग्लावदम किसी के लिए भी परियों की कहानी जैसा है। यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है, जैसे छोटी झीलें और घने जंगल। ग्वालदम नंदा देवी और त्रिशूल शिखर के कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य भी प्रस्तुत करता है, जो इसे कौसानी में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक बनाता है। कौसानी से ग्वालदम की दूरी महज 40 किलोमीटर है।

End of Feed