Places to visit near Haridwar: ऋषिकेश से लेकर मसूरी तक, हरिद्वार के आसपास घूमने की ये हैं सुंदर जगहें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 3, 2023, 04:24 PM IST

Places to visit near Haridwar:हरिद्वार में घूमने के लिए काफी कुछ हैं, लेकिन साथ ही इसके आसपास भी घूमने के लिए काफी सारी जगहें हैं। आप हरिद्वार के आसपास ऋषिकेश, देहरादून, लैंसडाउन, मसूरी, पौड़ी, धनोल्टी समेत कई सारी जगहें घूम सकते हैं।

Best Places to visit near Haridwar: हरिद्वार (Haridwar) में हर साल भारत (India) समेत दुनियाभर से घूमने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। वैसे तो हरिद्वार में घूमने के लिए काफी कुछ हैं, लेकिन साथ ही इसके आसपास भी घूमने के लिए काफी सारी जगहें हैं। आप हरिद्वार के आसपास ऋषिकेश, देहरादून, लैंसडाउन, मसूरी, पौड़ी, धनोल्टी समेत कई सारी जगहें घूम सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको हरिद्वार के आसपास घूमने की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Places to visit near Haridwar

Places to visit near Haridwar

ऋषिकेश (Rishikesh)

मात्र 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऋषिकेश शांति चाहने वालों और साहसिक उत्साही लोगों के लिए हरिद्वार के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। 'दुनिया की योग राजधानी' के रूप में फेमस ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग, योगा रिट्रीट, शॉपिंग और मंदिरों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर जरूर जाएं।

End of Feed