किताब कैफे: अगर घूमना आपका जुनून है, तो ये 5 किताबें आपकी बुकशेल्फ में जरूर होनी चाहिए

Times Now Navbharat Kitaab Cafe: अगर आपको नए शहर, नई संस्कृतियां और अनजाने रास्ते आकर्षित करते हैं, तो ये किताबें आपके अगले सफर से पहले जरूर पढ़ने लायक हैं।

Best books to read for travel lovers: घूमना फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। लोग नई जगह देखते हैं कुछ सीखते हैं और कुछ यादें संजोते हैं। घूमना हमें खुद को नए नजरिए से समझने का भी मौका देता है। तो अगर आपको यात्रा करना पसंद है, तो कुछ किताबें आपके सफर को और भी दिलचस्प बना सकती हैं। ये किताबें यात्राओं के पीछे छिपे अनुभवों, संस्कृतियों और रोमांच को सामने लाती हैं। यहां ऐसी 5 किताबों के बारे में जानिए जिन्हें हर ट्रैवल लवर को एक बार जरूर पढ़नी चाहिए:

Best Books for Travellers

इन किताबों में छिपे हैं हजारों सफर

द अल्केमिस्ट (The Alchemist) – पाउलो कोएल्हो

हालांकि यह एक यात्रा-वृत्तांत (ट्रैवेलॉग) नहीं है, लेकिन दुनिया की सबसे प्रेरणादायक किताबों में गिनी जाती है। कहानी एक चरवाहे सैंटियागो की है, जो अपने सपनों की तलाश में लंबी यात्रा पर निकलता है। रास्ते में उसे जीवन, भाग्य और आत्मविश्वास से जुड़े कई सबक मिलते हैं। यह किताब बताती है कि असली यात्रा मंजिल तक पहुंचने की नहीं, खुद को खोजने की होती है।

End of Feed