लाइफस्टाइल

करोड़पति लोगों की पहली पसंद हैं ये 5 किताबें, अमीर बनना है तो पढ़ डालें ये बुक्स

Books to Read for Money Management अगर आप आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं और भविष्य के लिए बेहतर वित्तीय फैसले लेना चाहते हैं, तो ये पांच किताबें आपकी लाइब्रेरी में जरूर होनी चाहिए।

Image

मीर बनना है तो आज ही पढ़ें ये 5 किताबें, बदल जाएगी पैसों को देखने की सोच

कमाई करना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है पैसों को सही तरीके से संभालना। अच्छी आय होने के बावजूद कई लोग आर्थिक परेशानियों का सामना करते हैं, क्योंकि उन्हें बचत, निवेश और वित्तीय योजना की सही समझ नहीं होती। अगर आप भी अपने पैसों को बेहतर तरीके से मैनेज करना चाहते हैं, तो कुछ किताबें आपकी सोच और आदतों को बदल सकती हैं। यहां ऐसी 5 बेहतरीन किताबों के बारे में जानिए जो पर्सनल फाइनेंस को समझने में मदद करती हैं।

रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad)

लेखक रॉबर्ट कियोसाकी की यह किताब पर्सनल फाइनेंस की दुनिया में एक क्लासिक मानी जाती है। किताब का मुख्य संदेश है कि केवल नौकरी करके पैसा कमाना ही पर्याप्त नहीं है। इसमें बताया गया है कि अमीर लोग अपने पैसे को निवेश के जरिए बढ़ाते हैं और ऐसी संपत्तियां बनाते हैं जो लगातार आय देती रहें। यह किताब एसेट्स और लाइबिलिटीज के बीच का फर्क भी आसान भाषा में समझाती है।

द साइकोलॉजी ऑफ मनी (The Psychology of Money)

मॉर्गन हाउसेल की यह किताब पैसे के तकनीकी पहलुओं से ज्यादा हमारे व्यवहार और मानसिकता पर फोकस करती है। लेखक बताते हैं कि वित्तीय सफलता केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि सही आदतों और भावनात्मक नियंत्रण से भी जुड़ी होती है। डर, लालच और धैर्य जैसे तत्व हमारे आर्थिक फैसलों को कैसे प्रभावित करते हैं, यह किताब बेहद रोचक तरीके से समझाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हर बच्चे को पढ़नी चाहिए ये 5 किताबें

द रिचेस्ट मैन इन बेबीलोन (The Richest Man in Babylon)

जॉर्ज एस. क्लासन द्वारा लिखी गई यह पुस्तक धन प्रबंधन के मूल सिद्धांत सिखाती है। प्राचीन बेबीलोन की कहानियों के माध्यम से लेखक बताते हैं कि आय का एक हिस्सा हमेशा बचाना चाहिए और उसे समझदारी से निवेश करना चाहिए। यह किताब आज भी वित्तीय अनुशासन सीखने के लिए प्रासंगिक मानी जाती है।

थिंक एंड ग्रो रिच (Think and Grow Rich)

नेपोलियन हिल की यह मशहूर किताब केवल धन कमाने की नहीं, बल्कि सफलता की मानसिकता विकसित करने की बात करती है। इसमें लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प जैसे सिद्धांतों को विस्तार से समझाया गया है। यह किताब बताती है कि सही सोच अक्सर आर्थिक सफलता का आधार बन सकती है।

द इंटेलिजेंट इन्वेस्टर (The Intelligent Investor)

बेंजामिन ग्राहम की यह किताब निवेशकों के लिए एक मार्गदर्शक मानी जाती है। इसे निवेशक वॉरेन बफेट ने अब तक की सबसे बेहतरीन निवेश पुस्तकों में से एक बताया है। इसमें वैल्यू इन्वेस्टिंग, जोखिम प्रबंधन और लंबे समय के निवेश की रणनीतियों को विस्तार से समझाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कामकाजी महिलाएं जरूर पढ़े ये 5 किताबें

क्यों पढ़नी चाहिए ये किताबें?

ये किताबें केवल पैसे बचाने या निवेश करने के तरीके नहीं बतातीं, पैसों के प्रति आपकी सोच को भी बदल सकती हैं। अगर आप आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं और भविष्य के लिए बेहतर वित्तीय फैसले लेना चाहते हैं, तो ये पांच किताबें आपकी लाइब्रेरी में जरूर होनी चाहिए।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article