सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है गिलोय, इन स्किन प्रॉब्लम्स से दिलाता है छुटकारा

  • Agency by: IANS
  • Updated Sep 19, 2025, 10:35 AM IST

बेदाग और निखरी त्वचा की ख्वाहिश हर किसी को होती है। इसके लिए लोग पार्लर पर हजारों रुपये खर्च करते हैं और साथ ही कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि गिलोय का इस्तेमाल कर आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। यहां जान लें किस तरह स्किन के लिए फायदेमंद है गिलोय।

हर कोई दमकती और बेदाग त्वचा चाहता है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण, बदलती लाइफस्टाइल और केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल त्वचा की प्राकृतिक चमक को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। आयुर्वेद में एक ऐसा चमत्कारी पौधा है, जो त्वचा की खोई हुई चमक को वापस लाने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद में गिलोय को त्वचा के लिए वरदान माना गया है, जिसे संस्कृत में 'अमृता' कहा जाता है।

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है गिलोय (Image: istock)

गिलोय को आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका उपयोग सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बेहद फायदेमंद है। वैज्ञानिक रिसर्च भी इस बात की पुष्टि करता है कि गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और उसमें निखार लाते हैं। गिलोय का न सिर्फ सेवन फायदेमंद होता है, बल्कि इसे चेहरे पर लगाना भी बेहद असरदार होता है।

End of Feed