पुराने प्यार के पास फिर जाना चाहते हैं वापस? फैसला लेने से पहले खुद से जरूर पूछें ये 8 सवाल

एक्स के साथ दोबारा रिश्ता शुरू करना गलत फैसला नहीं है, लेकिन दूसरी पारी तभी मायने रखती है। जब पहली बार रिश्ता क्यों टूटा था, यह दोनों समझ चुके हों।

ब्रेकअप के बाद एक्स का दोबारा जिंदगी में लौटना कई पुरानी यादें जगा सकता है। वही बातें, वही हंसी-मजाक और साथ बिताए अच्छे पल अचानक बहुत खास लगने लगते हैं। ऐसे में मन कहता है कि शायद रिश्ता खत्म करना गलती थी और एक बार फिर कोशिश करनी चाहिए। यहां आपको जानना चाहिए कि किसी को मिस करना और उसके साथ दोबारा रिलेशनशिप में आना, दोनों अलग बातें हैं। कई बार हमें व्यक्ति से ज्यादा उस रिश्ते की आदत, साथ और अपनापन याद आता है। इसलिए एक्स के पास लौटने से पहले कुछ सवाल खुद से पूछना जरूरी है:

Relationship

पुराने प्यार के पास वापस जाना चाहते हैं तो खुद से जरूर पूछें ये 10 सवाल (Photo: Freepik)

आपको सच में उनकी याद आ रही है या अकेलापन परेशान कर रहा है?

सोचिए कि आपको अपने एक्स की कौन सी बात सबसे ज्यादा याद आती है। क्या उनकी पर्सनैलिटी, समझ और साथ? या फिर रात में बात करने वाला कोई व्यक्ति, साथ घूमने की आदत और रोजमर्रा का कनेक्शन? अगर वजह सिर्फ अकेलापन है तो दोबारा रिश्ता शुरू करने का फैसला जल्दबाजी हो सकता है।

End of Feed