लाइफस्टाइल

सर्दियां आते ही बच्चों की स्किन होने लगी है ड्राई, तो दादी-नानी के ये नुस्खे दिलाएंगे आराम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 5, 2024, 02:08 PM IST

अगर आपके बच्चों की स्किन भी होने लगी है ड्राई, तो दादी-नानी के ये नुस्खे आपके बच्चे को आराम दिला सकते हैं। बच्चों को ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाने के लिए फॉलो करें ये घरेलू नुस्खे

Image

baby skin care

सर्दियां आते ही स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती है। इस मौसम में स्किन ड्राई होकर फटने लगती है। इस समस्या से सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी परेशान रहते हैं। बच्चों की स्किन भी ड्राई होने लगती है और नमी कम होने लगती है। बड़े तो अपवी की देखभाल के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बच्चे वो अपनी स्किन की देखभाल कैसे करें। ऐसे में मां की ये जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने बच्चों की स्किन की एक्सट्रा केयर करे।

बच्चों की त्वचा कोमल होती है ऐसे में इनकी स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी है। इसलिए बच्चों की स्किन की देखभाल के लिए आप दादी-नानी के नुस्खे अपना सकती हैं। यहां हम कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने बच्चों की स्किन की खास देखभाल कर सकती हैं।

कोकोनट या सनफ्लॉवर ऑयल

नारियल तेल या सनफ्लॉवर ऑयल बड़ों से लेकर बच्चों तक की स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन को मॉइस्चराइज कर नमी को बरकरार रखता है। इसके लिए कोकोनट या सनफ्लॉवर ऑयल को बच्‍चे के नहाने के पानी में डालें। इससे बच्चों की त्वचा मुलायम बनी रहेगी।

एलोवेरा जेल

एंटी-फंगल और एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल बच्चों की स्किन को ड्राई होने से बचाता है। ऐसे में बच्चों की स्किन की देखभाल के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पानी की कमी न होने दे

अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं। इससे उनकी स्किन ड्राई नहीं होगी।

मालिश

बच्चों की समय समय पर तेल से मालिश करते रहें। इससे भी स्किन ड्राई नहीं होगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article