Myths about Periods: क्‍या आपको भी पीर‍ियड्स में बाल धोने से क‍िया गया है मना, जानें इस बात का सच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2020, 06:40 AM IST

Myths and truths About Period: पीरियड्स के दौरान आपको कई तरह की हिदायतें दी जाती हैं कि इस वक्त बाल नहीं धोने चाहिए या एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। लेकिन हम आपको इन भ्रमों की सच्चाई बताते हैं।

Myths about Periods: क्‍या आपको भी पीर‍ियड्स में बाल धोने से क‍िया गया है मना, जानें इस बात का सच

पीरियड्स एक सामान्य प्रक्रिया है, जो हर किसी लड़की को होती है। रेगुलर पीरियड्स इस बात को बताते हैं कि आप पूरी तरह से सेहतमंद हैं। पीरियड्स को लेकर हमारे यहां काफी बातें होती हैं, जिन्हें लेकर मन में सवाल पैदा होते हैं। पीरियड्स को लेकर कई तरह की धारणाएं बनी हुई हैं और कई सलाह दी जाती हैं। ऐसे में ये समझ नहीं आता कि क्या सही है और क्या गलत है। ऐसे ही अक्सर कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान बाल नहीं धोने चाहिए, इसे लेकर भी कई तरह की बातें हैं। हम आपको बताते हैं पीरियड्स से जुड़े कुछ भ्रम और उनकी सच्चाई...

पीरियड्स में बाल नहीं धोने चाहिए
अक्सर ये कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान बाल नहीं धोने चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है, बाल धोने से आपको थोड़ी राहत मिलती है। ऐसा माना जाता है कि बाल धोने से शरीर का तापमान नॉर्मल हो जाता है और सही से ब्लीडिंग नहीं हो पाती है। पर ये सच नहीं है। आप पीरियड्स के दौरान भी आराम से बाल धो सकती हैं।

पीरियड्स में एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए
पीरियड्स के दौरान आमतौर पर घर पर रहने की सलाह दी जाती है और हम भी खुद को बीमार समझ लेते हैं। इस दौरान ये भी माना जाता है कि एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए, क्योंकि आप पहले से ही कमजोर महसूस कर रही हैं। लेकिन असल में रेगुलर एक्सरसाइज आपकी बॉडी को एक्टिव रखती है और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करती है।

पीरियड्स के दौरान सेक्स न करना
पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। पर ऐसा कुछ नहीं है, अगर आप कंफर्टेबल हैं तो आप पीरियड्स में सेक्स कर सकती हैं। इससे सेहत का कोई खतरा नहीं होता है। बल्कि कहीं-कहीं तो ये भी कहा गया है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से मेन्स्ट्रल क्रेंप से राहत मिलती है।

पहले पीरियड्स के दौरान टेम्पॉन का इस्तेमाल नहीं
ऐसा माना जाता है कि लड़कियों को अपने पहले पीरियड्स के दौरान टेम्पॉन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर सही निर्देश पढ़कर इसे लगाएं तो आपको कोई समस्या नहीं होगी। टेम्पॉन अगर ठीक से लगा हो तो ये आपको परेशान नहीं करता है, बल्कि आपको ये महसूस ही नहीं होता है कि आपने कुछ लगा रखा है।

डिस्क्लेमर: ये खबर इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक बनाई गई है। हम इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करते हैं।

End of Article