Grandparents Day: परिवार की जड़े हैं ग्रैंड पेरेंट्स, जानिए दादा-दादी का साथ बच्चों के लिए क्यों जरूरी है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 10:30 AM IST

Grandparents day 2022 (why grandparents are important for child): दादा-दादी हमारे जीवन में एक अनोखी और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे बिना शर्त हमें प्यार देते हैं और हमें अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन देते हैं, एक अच्छी परवरिश के लिए दादा दादी का साथ बेहत जरूरी है। जानते हैं इस ग्रैंड पेरेंट्स दिवस पर उनका महत्व।

Grandparents Day: परिवार की जड़े हैं ग्रैंड पेरेंट्स, जानिए दादा-दादी का साथ बच्चों के लिए क्यों जरूरी है

Grandparents day 2022 (why grandparents are important for child) : परिवार की जड़ दादा-दादी हैं। उनके पास जानकारी अनुभव और ज्ञान का खजाना है। दादा दादी जीवन की गतिशीलता को अच्छे से समझते हैं और युवा पीढ़ी को सीखने और विकसित करने में मदद करते हैं। वहीं दादा-दादी बच्चों के साथ बच्चे भी बन जाते हैं। उनके सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। दादा दादी के साथ बिताया गया हर एक पल हर किसी के लिए यादगार होता है। आजकल व्यस्त दिनचर्या में मां-बाप दोनों कामकाजी होते हैं। ऐसे में बच्चे की अच्छी परवरिश दादा-दादी ही कर पाते हैं। बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए दादा का योगदान बेहद जरूरी होता है। विज्ञान भी इस चीज को मानता है कि जो बच्चे अपने दादा दादी के साथ पलते बढ़ते हैं उनका व्यवहार और बच्चों से अलग होता है। आइए जानते हैं इस ग्रैंड पेरेंट्स दिवस पर कि क्यों जरूरी है बच्चों की परवरिश के लिए दादा दादी का साथ।

दूर होता है अकेलापन व चिंता

आजकल पुरुष व स्त्री दोनों ही कामकाजी होते हैं। ऐसे में दादा दादी का साथ बच्चों का न केवल अकेलापन दूर करता है बल्कि, पेरेंट्स का भी तनाव दूर करता है। वे बच्चों की टेंशन लिए ऑफिस का कामकाज संभाल लेते हैं, क्योंकि वे जानते हैं घर में दादा दादी उनके बच्चे का बेहतर ख्याल रख रहे होंगे।

देते हैं अच्छे संस्कार

 बुजुर्ग हमेशा परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहते हैं। ऐसे में वे अपने पोता पोती को भी संस्कार देना चाहते हैं। मां बाप के पास इतना समय नहीं होता है कि वह अपने बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ सकें। ऐसे में दादा दादी बच्चों को छोटी उम्र में ही मंत्र, श्लोक आदि सुनाते हैं ताकि बच्चे अध्यात्म की ओर भी ध्यान लगाएं।

परिवार के बारे में देते हैं जानकारी

दादा दादी का साथ बच्चों के लिए इस मायने में भी जरूरी होता है कि वह अपने पोता पोती को परिवार और परिवार की रीति रिवाज के बारे में बताते हैं। घर व परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी देते हैं। इतनी जानकारी शायद मां बाप नहीं दे पाते हैं जितना दादा दादी देते हैं। दादा दादी पोता पोती से हर विषय में वह हर परिवार के सदस्यों के बारे में बात करते हैं, जिससे बच्चा परिवार के हर सदस्यों को समझ पाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

End of Article