Alta Mehndi Design Images: करवा चौथ पर गोरे गोरे हाथों में लगाएं खास आलता मेहंदी.. सुहागिन लुक के लिए देखें आलता डिजाइन, मेहंदी फोटो

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 20, 2024, 06:45 AM IST

Alta Mehndi Design Images (करवा चौथ 2024 मेहंदी आलता डिजाइन): करवा चौथ पर बहुत ही ट्रेडिशनल लुक फ्लॉन्ट करना है, इस बार साड़ी या लहंगे के साथ मेहंदी के बजाय हाथों में आलता ट्राई करें। देखें लेटेस्ट आलता डिजाइन, आलता मेहंदी डिजाइन फोटो, आलता कैसे लगाएं, करवा चौथ मेहंदी डिजाइन नई।

Alta Mehndi Design Images (आलता डिजाइन): ट्रेडिशनल लुक के लिए इन दिनों कई ब्राइड्स तो एक्ट्रेसेस हाथों में मेहंदी की जगह आलता फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनम कपूर से लेकर सोनाक्षी तो अदिति राव तक ने शादी में मेहंदी नहीं बल्कि आलता ही लगाया था। तो ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ के श्रृंगार के साथ मेहंदी नहीं कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। तो आलता की ये वाली डिजाइन्स आपके गोरे गोरे हाथों में खूब सुंदर लगेगी। यहां देखें करवा चौथ 2024 के लिए स्पेशल आलता मेहंदी लेटेस्ट डिजाइन, आलता कैसे लगाते हैं, हाथों में आलता की डिजाइन।

Alta Mehndi Design Images

Alta Mehndi Design Images for leg and hand

Alta Design Images for Karwa Chauth 2024

अदिति राव हैदरी ने अपनी शादी में बहुत ही खास लुक वाला आलता लगाया था। अगर आपको भी सिंपल और सुंदर लुक का आलता डिजाइन ट्राई करना है, तो ये लुक बेस्ट हो सकता है। चांद और पतली बॉर्डर बिंदी वाली ये डिजाइन बेहद प्यारी है।

लाल रंग की कुर्ती के साथ वाला सोनम कपूर का ये आलता वाला लुक भी काफी वायरल हो रहा है। आप हाथों में ट्रेडिशनल बिंदी और टिप्स वाला आलता लगा सकती है। तो पैरों में ऐसे नए तरीके से त्रिकोण पैटर्न ट्राई किया जा सकता है।

पैरों में ट्रेडिशनल फूल बिंदी वाली डिजाइन तो हाथों में मांडला मेहंदी स्टाइल के भी आप आलता लगाकर फ्लॉन्ट कर सकती हैं। बेशक ही करवा चौथ पर ऐसे डिजाइन का आलता आपके लुक में चार चांद लगा ही देगा।

सोनाक्षी का ब्राइडल आलता भी काफी ट्रेंड में रहा है। आप ऐसे सिंपल तरीके से भी आलता हाथों में सजा सकती हैं। जरूर ही कम मेहनत और बेहतरीन लुक वाला आलता मेहंदी आपको इस फेस्टिव सीज़न में ट्राई करना ही चाहिए।

End of Feed