नकली पनीर के बाद अब मार्केट में आई नकली शकरकंदी, जान लें कैसे करें असली की पहचान

आजकल मार्केट में नकली शकरकंदी आ रही है, ऐसे में अगर आप भी इस सीजन धोखा नहीं बल्कि ताजी और असली शकरकंदी खाना चाहते हैं। तो ऐसे टेस्ट कर सकते हैं, देखें असली और नकली शकरकंदी की पहचान कैसे करते हैं। साथ ही साथ खास सिंपल शकरकंदी की रेसिपी, जिन्हें आप जरूर ट्राई करना चाहिए।

असली नकली शकरकंदी कैसे पहचाने

शकरकंद, जिसे हम आमतौर पर शकरकंदी या स्वीट पोटेटो के नाम से जानते हैं। भारतीय रसोई में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सर्दियों के मौसम में तो भुनी हुई शकरकंदी खाने का अलग ही मजा होता है। हालांकि, इन दिनों बाजार में असली और नकली शकरकंद के बीच पहचान करना मुश्किल हो रहा है। नकली पनीर के बाद अब मार्केट में नकली शकरकंदी बिकने की भी खबर आ रही है। ऐसे में आप कहीं नकली माल तो नहीं खा रहे हैं कि, पहचान आप यहां बताए गए तरीकों से कर सकते हैं।

शकरकंदी है फायदेमंद

शकरकंद एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो विटामिन ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। सर्दियों में और उपवास के समय इसकी मांग बढ़ जाती है। यह भुना हुआ, उबला हुआ, मैश किया हुआ, या मिठाई में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले सभी शकरकंद असली नहीं होते? कई बार हमें ऐसे शकरकंद मिलते हैं जो फूड कलर या केमिकल से भरे होते हैं।

End of Feed