रिश्ते सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं होते, बल्कि भरोसा, सम्मान और ईमानदारी से उन्हें निभाने का नाम भी होते हैं। अभिनेता आमिर खान की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने अपने रिश्तों को कभी ज्यादा छिपाने की कोशिश नहीं की और समय-समय पर अपनी जिंदगी से जुड़े फैसलों पर खुलकर बात भी की है। आमिर खान जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार वे और उनकी पार्टनर गौरी 5 जुलाई को इंटीमेट अंदाज में शादी करेंगे। हालांकि शादी की खबर से पहले ही आमिर अपने रिलेशन को लेकर काफी ओपन रहे हैं। उनका यही रिलेशनशिप कई जरूरी बातें सीखा जाता है, जो हर रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - Hmm, अच्छा, ठीक है.. कहीं आपका रिश्ता भी Dry Texting का शिकार तो नहीं?
रिश्तों में ईमानदारी
किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकती है। अगर दोनों लोग एक-दूसरे से सच बोलें और अपने इमोशन्स खुलकर रखें, तो गलतफहमियां कम होती हैं। रिश्ते में दिखावे से ज्यादा सच्चाई मायने रखती है।अपने फैसलों की जिम्मेदारी लें
हर रिश्ता एक जैसा नहीं होता। कई बार परिस्थितियां बदल जाती हैं और लोगों के फैसले भी बदलते हैं। जरूरी यह है कि फैसले सम्मान और समझदारी के साथ लिए जाएं, न कि गुस्से या दबाव में।
सम्मान करना है जरूरी
अगर किसी कारण से रिश्ते में बदलाव भी आए, तब भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है। यही मजबूत रिश्ते की पहचान मानी जाती है।उम्र प्यार की राह नहीं रोकती
अक्सर लोग सोचते हैं कि प्यार या नई शुरुआत की एक तय उम्र होती है। लेकिन अगर दो लोग एक-दूसरे को समझते हैं और साथ खुश हैं, तो एज इज जस्ट अ नंबर वाली बात साबित हो जाती है।
बातचीत है महत्वपूर्ण
किसी भी रिश्ते में खुलकर बात करना बहुत जरूरी है। अपनी खुशियां, परेशानियां और उम्मीदें साझा करने से दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - 100-200 रुपये का पनीर-बादाम नहीं 20 रुपये की ये चीजें खाएं
दूसरों की राय से ज्यादा अपनी खुशी जरूरी
हर रिश्ते पर समाज की अलग-अलग राय हो सकती है। लेकिन सबसे जरूरी यह है कि फैसला दोनों लोगों की खुशी और सहमति से लिया जाए। दूसरों को खुश करने की बजाय अपने रिश्ते को मजबूत बनाना ज्यादा अहम होता है।
