आम पन्ना या नींबू पानी, कौन है गर्मी की बेस्ट ड्रिंक, जानिए सी ड्रिंक कर देती है शरीर को अंदर से कूल

गर्मियों में आम पन्ना और नींबू पानी दोनों ही लोगों की फेवरेट देसी ड्रिंक्स मानी जाती हैं। कोई लू से बचने के लिए आम पन्ना पीता है तो कोई तुरंत फ्रेश होने के लिए नींबू पानी, लेकिन क्या बेस्ट है?

Aam Panna VS Nimbu Pani: गर्मियों की तेज धूप और गर्म हवाएं शरीर की सारी एनर्जी निकाल देती हैं। ऐसे मौसम में हर कोई ऐसी ड्रिंक चाहता है, जो शरीर को ठंडक दे, डिहाइड्रेशन से बचाए और तुरंत ताजगी भी महसूस कराए। यही वजह है कि गर्मी शुरू होते ही घरों में आम पन्ना और नींबू पानी बनना शुरू हो जाता है। दोनों ही देसी ड्रिंक्स सालों से भारतीय किचन का हिस्सा रही हैं और गर्मी से राहत दिलाने के लिए खूब पी जाती हैं। लेकिन जब बात आती है कि आखिर दोनों में ज्यादा फायदेमंद कौन है, तो लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि गर्मियों में आम पन्ना और नींबू पानी में से कौन-सी ड्रिंक (summer drink) आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकती है।

Aam Panna VS Nimbu Pani kya hai best drink

आम पन्ना या नींबू पानी, कौन है गर्मी की बेस्ट ड्रिंक

गर्मियों में क्यों जरूरी हैं ऐसी ड्रिंक्स

गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने की वजह से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है। यही कारण है कि लोग जल्दी थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं महसूस करने लगते हैं। ऐसे में नेचुरल ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं। आम पन्ना और नींबू पानी दोनों ही ऐसी देसी ड्रिंक्स हैं, जो गर्मियों में शरीर को राहत देने का काम करती हैं।

End of Feed