Aaj ka Suvichar: इस एक छोटी-सी सीख में छिपा है जीवन का राज, पढ़ें आज का अनमोल सुविचार

Aaj ka Suvichar: आज का सुविचार हमें सीखाता है कि अच्छा व्यवहार कभी व्यर्थ नहीं जाता। यह किसी न किसी रूप में लौटकर वापस जरूर आता है।

Aaj ka Suvichar: उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार साझा करते हैं। ध्यान रहे कि एक प्रेरणादायक विचार (Today Suvichar) न केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। सभी के जीवन में एक ऐसा पल जरूर आता है जब इंसान परिस्थितियों के सामने बेहद कमजोर हो जाता है ऐसे में एक अच्छा विचार आपकी सोच को पूरी तरह से बदल सकता है। अंधेरे में आपको रोशनी की एक किरण मिल सके उसके लिए हमारा आज का सुविचार है-

Aaj ka Suvichar

आज का अनमोल सुविचार

'दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करो जैसा तुम अपने साथ चाहते हो।'

व्यवहार ही इंसान की असली पहचान है

इंसान की असली पहचान उसके व्यवहार में छिपी है। आज का सुविचार हमें बेहद गहरी सीख देता है जिसमें खुशहाली का राज भी छिपा है। आप दूसरों के साथ वैसा व्यवहार भूलकर भी न करें जैसा आप खुदके साथ नहीं चाहते हैं। अगर आप खुदके लिए तो अच्छा चाहते हैं लेकिन आपकी खुशी का आधार दूसरों का दुख है तो आपको आज नहीं तो कल तकलीफ मिलना तय है। हम वही काटते हैं जो बोते हैं अगर हमने दूसरों के लिए दुख बोया तो वही हमें खुदके लिए भी काटना होगा।

End of Feed