Aaj ka Suvichar: जे. कृष्णमूर्ति की ये बात समझ ली, तो बदल सकता है जिंदगी को देखने का नजरिया

Aaj ka Suvichar: आज का सुविचार हमें सीखाता है कि बीते कल का दुख और आने वाले कल की चिंता कई बार आज की छोटी-छोटी खुशियों को हमसे दूर कर देते हैं।

Aaj ka Suvichar: हम सभी के जीवन में कुछ ऐसी यादें होती हैं, जिन्हें चाहकर भी भुला पाना आसान नहीं होता। हर इंसान के जीवन में ऐसा वक्त जरूर आता है जब वह परिस्थितियों के सामने कमजोर होने लगता है ऐसे में एक अच्छा विचार आपकी सोच को पूरी तरह से बदल सकता है। एक प्रेरणादायक सुविचार (Today Suvichar) ना केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार शेयर करते हैं। अंधेरे में आपको रोशनी की एक किरण मिल सके उसके लिए हमारा आज का सुविचार है-

Aaj ka Suvichar

आज का सुविचार (फोटो: AI)

'जब मन बीते हुए कल से मुक्त होता है, तभी वह वर्तमान को सच में देख पाता है।'

दार्शनिक जे. कृष्णमूर्ति यहां कह रहे हैं कि जब हमारा ध्यान लगातार पुरानी घटनाओं पर लगा रहता है, तो हमारे लिए वर्तमान को खुले मन से देखना मुश्किल हो सकता है। पुराना अनुभव हर नई परिस्थिति पर हावी न हो जाए इस बात का हमें ध्यान रखना चाहिए। जे. कृष्णमूर्ति यहां समझा रहे हैं कि अगर आप हर दिन पुरानी गलती को याद करके परेशान होते हैं और अपनी ऊर्जा उसी बात में खर्च कर रहे हैं, जिसे अब बदला नहीं जा सकता तो जीवन में मुश्किलों से पार पाना आपके लिए बेहद मुश्किल होगा। जिंदगी में बदलाव की शुरुआत हमेशा बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि चीजों को देखने के हमारे नजरिए से भी हो सकती है।

End of Feed