How To Get Rid Of Pimple (पिंपल कैसे हटाएं): एक्ने और पिंपल की समस्या वैसे तो बहुत आम है, लेकिन ये दिक्कत टीनएज के बच्चों में अधिक होती है। खराब खानपान, प्रदूषण से लेकर हार्मोनल बदलावों के कारण ऐसा होना बहुत आम हो सकता है। हालांकि ढंग से स्किन का ख्याल न रखने पर कई तरह के दाग-धब्बे हो सकते हैं। ऐसे में यहां देखें कौन सी 5 ऐसी आदतें हैं, जिन्हें रोजमर्रा के जीवन में शामिल कर टीनएजर्स अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं। देखें पिंपल्स कैसे दूर करें, स्किन केयर रूटीन फॉर ग्लोइंग स्किन।
Skincare Routine For Pimple Free Skin
ढंग से करें फेस वॉश
अच्छी स्किन के लिए अच्छे से फेस वॉश से स्किन को क्लीन करना बहुत ही जरूरी है। नियमित रूप से चेहरे को धोकर मॉइश्चराइज जरूर करें। आप किसी भी प्रकार का जैल या फोम बेस्ड फेस वॉश यूज कर सकते हैं। या फिर अगर आप घर पर बने फेस वॉश का यूज भी करना चाहे तो कर सकते हैं।
स्क्रब करें
न केवल क्लीजिंग लेकिन पिंपल वाले किटाणुओं को स्किन से दूर करने के लिए आपको ढंग से स्क्रब भी करना चाहिए। हालांकि इस तरह का स्क्रब न यूज करें, जो स्किन पर बहुत हार्श हो। कोशिश करें कि कोई माइल्ड से स्क्रब से आप दिन में एक बार अच्छे स्क्रब करें। ताकि चेहरे की डीप क्लीनिंग हो सके।
हाइड्रेशन है जरूरी
स्किन को क्लीन करने के साथ साथ नियमित रूप से हाइड्रेशन भी जरूरी है। इसके लिए टीनएज बच्चों को पानी तो पीते रहना ही है, क्योंकि इससे स्किन ग्लो करती है। वहीं स्किन को हाइड्रेशन देने के लिए घरेलू चीजों का उपयोग करना चाहिए। कई तरह के शीट मास्क तो सीरम का यूज किया जा सकता है।
सनस्क्रीन लगाएं
सनस्क्रीन लगाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। सन प्रोटेक्शन घर के अंदर भी जरूरी है, यूवी किरणें स्किन के लिए काफी ज्यादा खराब होती है।
नींद और खाना
अच्छा स्किनकेयर करने के साथ साथ डाइट और नींद पर फोकस करना भी जरूरी है। कई टीनएज वाले बच्चे रात रात भर जागते हैं, तो खाने में अनहेल्दी, तली-गली मसाले वाली चीजें खाते हैं। इसका खराब असर सीखा स्किन पर पड़ता है। ऐसे में अपनी स्किन के लिए अच्छी लाइफस्टाइल और स्किनकेयर रूटीन फॉलो करें।
