नॉलेज

कहीं भीषण लू तो कहीं चल रही ठंडी हवाएं... ये हैं देश की सबसे ज्यादा गर्म और ठंडी जगहें?

Hottest and Coldest Places in India: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है तो देश के कुछ हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। ऐसे में हम आपको पांच सबसे गर्म और पांच सबसे ठंडी जगह के बारे में बताएंगे। बता दें कि राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। जिसकी वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है और वह अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

Image

सबसे गर्म और ठंडी जगहें

Photo : iStock

Hottest Places in India: दिल्ली, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि दिल्ली में सोमवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था। देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज हालिया तापमान को लेकर हम आपको टॉप पांच सबसे गर्म जगहों के बारे में विस्तार से बनाएंगे।

हालिया खबरों को खंगालें तो देश की पांच सबसे गर्म जगहों में दिल्ली, आगरा, पिलानी, बाड़मेर और सिरसा शामिल है। राजस्थान में तो गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर रखा है। टॉप पांच जगहों के अलावा भी उत्तर भारत के कई अन्य जगहें भी हैं जहां पर ऐसा लग रहा है कि सूरज आग उगल रहा है।

देश की पांच सबसे गर्म जगहें

नंबरसबसे गर्म जगहें (Hottest Places)राज्यतापमान
1दिल्लीदिल्ली47.4 डिग्री
2सिरसाहरियाणा47.2 डिग्री
3आगराउत्तर प्रदेश47 डिग्री
4बाड़मेरराजस्थान46.6 डिग्री
5पिलानीहरियाणा46.6 डिग्री
यह भी पढ़ें: लू के थपेड़े और चिलचिलाती धूप… ये हैं दुनिया की पांच सबसे गर्म जगहें, जानें कितना रहा तापमान

राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। जिसकी वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है और वह अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

Delhi

दिल्ली रहा सबसे गर्म

सबसे गर्म रहा दिल्ली का नजफगढ़

दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो देश में सबसे अधिक है। फिलहाल मौसम का ये मिजाज और भी ज्यादा बिगड़ सकता है, क्योंकि आईएमडी ने पांच दिनों का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है।

देश की पांच सबसे ठंडी जगहें

उत्तर भारत में भीषण गर्मी की वजह से त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए हिमाचल, जम्मू-कश्मीर सहित इन जगहों में आप जा सकते हैं। यहां आपको भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी ही साथ ही सफर भी रोमांचक रहेगा।

spiti valley

स्पीति वैली

नंबरIndia's Coldest Place
1केलांग
2किन्नौर
3लाहौल स्पीति
4लेह
5गुलमर्ग
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!