नॉलेज

Death Valley: दुनिया की सबसे गर्म जगह पर खिसकते हैं पहाड़? डेथ वैली का रहस्यमयी इतिहास

Death Valley: दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक डेथ वैली जिसे मौत की घाटी भी कहा जाता है, के कई रहस्य हैं, जिनको लेकर स्पष्ट जवाब नहीं मिलता है। डेथ वैली में खिसकते हुए पत्थरों को लेकर तो कई वैज्ञानिकों को अलग-अलग बातें की हैं, लेकिन नासा के एक वैज्ञानिक ने इस रहस्य को सुलझाने का दावा किया। हालांकि, यह बात कितनी सही है इसकी पुष्टि तो नहीं की जा सकती है।

Image

डेथ वैली का इतिहास

Photo : iStock

Death Valley: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसी जगह है जहां जाना लोगों को डरावना लगता है, लेकिन वैज्ञानिकों ने उस जगह को लेकर हैरान कर देने वाले दावे किए हैं फिर भी स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका और इस जगह का रहस्य अनसुलझा सा है। हम बात कर रहे हैं पूर्वी कैलिफॉर्निया और नेवादा के बीच स्थित डेथ वैली की, जो दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है और यहां पर प्राकृतिक नजारे देखने को मिल जाएंगे।

डेथ वैली में कुछ भी सामान्य नहीं होता है। इसका नाम ही अपने आप में डरावना सा है- डेथ वैली यानी मौत की घाटी। समुद्र तल से 282 फीट नीचे स्थित डेथ वैली का एक और रहस्य सभी को हैरान करता है। दरअसल, डेथ वैली के पत्थर स्थिर नहीं रहते हैं और वह चलते हैं।

Death_Valley

डेथ वैली

डेथ वैली का रहस्य (Secrets Of Death Valley)

डेथ वैली के पत्थर आखिर क्यों खिसकते हैं? इसका कोई स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला है, लेकिन कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि धूल भरी आंधी की वजह से पत्थर खिसकते हैं, क्योंकि यहां पर अक्सर काफी तेज तर्रार हवा चलती हैं। वहीं, नासा के वैज्ञानिक राफ लॉरेंज की सोच तमाम वैज्ञानिकों से अलग है।

वैज्ञानिक ने दावा किया कि झील की सतह पर पत्थर मौजूद हैं और पत्थरों के नीचे पानी है। यह पानी ठंड में जम जाता है, लेकिन मौसम गर्म होने पर पत्थर से चिपकी हुई बर्फ फिछलने लगती है और झील की सतह पर थोड़ा पानी एकत्रित होता है, लेकिन हवाओं के चलने की वजह से जो दबाव पड़ता है उसकी वजह से पत्थर चलने लगते हैं और बर्फ की वजह से झील की सतह पर निशान पड़ जाते हैं।

Death Valley

डेथ वैली का रहस्य

बता दें कि 2014 में पहली बार टाइमलैप्स का इस्तेमाल कर पत्थरों के चलने की घटना को दर्ज किया गया। रहस्य और किंवदंतियों से भरे हुए डेथ वैली में हर साल हजारों पर्यटक आते हैं और यहां पर कैम्पिंग सहित अन्य गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं। यहां पर डेथ वैली नेशनल पार्क भी स्थित है।

Death Valley National Park

मौत की घाटी

डेथ वैली का कैसा रहता है मौसम? (Death Valley Weather)

डेथ वैली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है और यहां का मौसम बेहद गर्म रहता है। 10 जुलाई, 1913 को डेथ वैली का अधिकतम तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगर बारिश की बात की जाए तो यहां पर सालाना औसतन 2 इंच से भी कम बारिश होती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article