नॉलेज

मौसम विभाग रेड अलर्ट कब जारी करता है? क्या होता है ऑरेंज और येलो अलर्ट का मतलब?

IMD Alert: दिल्ली, हरियाणा, केरल समेत देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। लगातार सूर्य की तपिश भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में हीटवेव को लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में हम जानेंगे कि आईएमडी कितने प्रकार के अलर्ट जारी करता है और इसके क्या मायने हैं?

Image

आईएमडी अलर्ट के क्या हैं मायने

IMD Alert: मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और हीटवेव से हर कोई परेशान है और मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी करता रहता है। ऐसे में क्या आपने ध्यान दिया है कि आईएमडी कौन-कौन से अलर्ट जारी करता है। अगर नहीं दिया तो कोई बात नहीं हम आपको आईएमडी अलर्ट कितने प्रकार के होते हैं और उसके मायने क्या हैं? इसके बारे में विस्तार से समझाएंगे।

दिल्ली, हरियाणा, केरल समेत देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। लगातार सूर्य की तपिश भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में हीटवेव को लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी सर्वाधित गर्म रही। दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान फिर से 47 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया। राष्ट्रीय राजधानी में हीटवेव से सीवियर हीटवेव की स्थिति की वजह से अगले पांच दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

कितने तरह का अलर्ट जारी करता है आईएमडी? (Type of Alert as Per India Meteorological Department)

आईएमडी मौसम की अलग-अलग गणना के हिसाब से अलग-अलग अलर्ट जारी करता है। आईएमडी के अलर्ट तीन प्रकार के होते हैं, जो अलग-अलग रंगों के हिसाब से दर्शाये जाते हैं।

नंबरआईएमडी अलर्ट
1येलो (Yellow Alert)
2रेड (Red Alert)
3ऑरेंज (Orange Alert)
Heatwave (1)

हीटवेव

येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert)

आईएमडी येलो अलर्ट मौसम की आगामी स्थिति को लेकर सतर्कता के तौर पर जारी करता है। येलो अलर्ट का मतलब (yellow Alert Meaning) लोगों को सतर्क करने से है। आईएमडी इसके जरिये लोगों को खराब मौसम के लिए तैयार रहने की हिदायद देता है। ऐसे में मौसम का अपडेट लेते रहना चाहिए।

रेड अलर्ट (IMD Red Alert)

मौसम के बिगड़े मिजाज की वजह से जब भारी नुकसान के संकेत मिलते हैं तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है। गर्मी में रेड अलर्ट का मतलब ( Red Alert Meaning )सीवियर हीट वेव (Severe Heatwave), बारिश में बाढ़ और सर्दियों में कड़ाके की ठंड से होता है। आईएमडी के अलर्ट को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर रेड अलर्ट जारी होता है तो मौसम मुताबिक बचाव के इंतजाम तत्काल प्रभाव से कर लेना चाहिए।

Severe Heatwave

सीवियर हीटवेव

ऑरेंज अलर्ट (IMD Orange Alert)

मौसम के खराब होने पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है और लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी चाहिए। ऑरेंज अलर्ट का मतलब ( Orange Alert Meaning) सावधानी बरतने से है। ऐसे में मौसम से जुड़ा अपडेट देखकर ही घर से बाहर निकला चाहिए। आईएमडी जब यह अलर्ट जारी करता है तो संबंधित अधिकारियों का दस्ता भी मुस्तैद रहता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ocean Warming Explained: समुद्र का बढ़ता तापमान क्यों बना दुनिया के लिए खतरा? जानिए समुद्री जीवन और इंसानों पर इसका कितना असर

Ocean Warming Explained: समुद्र का बढ़ता तापमान क्यों बना दुनिया के लिए खतरा? जानिए समुद्री जीवन और इंसानों पर इसका कितना असर

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल