नॉलेज

AC Temperature: क्यों 16 डिग्री से कम नहीं होता AC का तापमान? क्या कम करने पर होगा नुकसान

AC Temperature: क्या आपने गौर किया है कि एसी का तापमान 30 से ऊपर और 16 से नीचे नहीं जाता है। कई बार इस भीषण गर्मी में आपको यह महसूस होता होगा कि काश! एसी का तापमान 16 डिग्री से और कम हो सकता, लेकिन ऐसा क्यों नहीं है? यह जानना बेहद रोचक है। दरअसल, इसके पीछे इवैपोरेटर का विज्ञान काम करता है।

Image

एसी का तापमान

Photo : iStock

AC Temperature: दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में मौसम का मिजाज गड़बड़ा गया है। सूर्य आग उगल रहा है और तापमान तो अर्धशतक मारने की कगार पर है और एहतियातन ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकलते से कतरा रहे हैं। इस भीषण गर्मी में एक ही प्रोडक्ट है जिससे थोड़ी ठंडक मिलती है, लेकिन ऐसा देखा गया है कि उसके नंबर कई बार समझ में नहीं आते हैं।

हम बात एयर कंडीशनर (Air Conditioner) की कर रहे हैं। चिलचिलाती हुई इस भीषण गर्मी में आप एसी का इस्तेमाल तो जरूर कर रहे होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि एसी का तापमान 16 डिग्री से कम क्यों नहीं होता है। आप लोगों ने यह तो गौर किया होगा कि 30 से लेकर 16 डिग्री तक ही एसी का तापमान सेट किया जा सकता है। पर एसी में यह अनोखा गणित क्यों होता है, क्या एसी को 16 के नीचे की गिनती नहीं आती है?

क्या कहता है AC का विज्ञान?

एसी का तापमान 30 से ऊपर और 16 से नीचे नहीं जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि एसी में एक इवैपोरेटर होता है, जो ठंडी हवा बनाने में मदद करता है। एसी में तापमान को 16 से नीचे रखने की तकनीक तो नहीं है, लेकिन अगर एसी का तापमान 16 डिग्री से कम किया गया तो इवैपोरेटर पर बर्फ जम सकती है और वह पूरी तरह से खराब हो सकता है। ऐसे में एसी काम नहीं करेगा।

AC_Remote

एसी का तापमान

क्या है इवैपोरेटर ? (What is Evaporators)

इवैपोरेटर ठंडी करने वाली एक मशीन है। इसे कूलिंग क्वाइल्स भी कहा जाता है। आसान भाषा में कहें तो इवैपोरेटर रूम की गर्म हवा को खींचकर उसे ठंडा करता है। इसी वजह से हमें एसी ठंडी हवा देता है। इवैपोरेटर की ठंडी हवा का दबाव कम होता है और अगर तापमान को कम कर तो यह जम सकती है।

AC

एसी का कितना रखें तापमान

क्या एसी को 16 डिग्री पर रखने से जल्दी ठंड होगा कमरा?

आमतौर पर यह सवाल भी कई बार पूछा जाता है कि एसी को 16 डिग्री पर रखने से क्या कमरा जल्दी ठंडा होगा? तो इसका जवाब है नहीं। जितना समय 24 से 26 डिग्री तापमान पर कमरे को ठंडा होने में लगेगा उतना ही समय 16 से 18 डिग्री में भी लगेगा। 16 से 18 डिग्री तापमान पर एसी चलाने से कंप्रेसर पर एक साथ ज्यादा लोड पड़ सकता है जिसकी वजह से बिजली की ज्यादा खपत होगी, जो आपकी जेब पर भारी भी पड़ सकती है। ऊर्जा मंत्रालय ने भी कुछ वक्त पहले एसी को 24 डिग्री तापमान पर चलाने का सुझाव दिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ocean Warming Explained: समुद्र का बढ़ता तापमान क्यों बना दुनिया के लिए खतरा? जानिए समुद्री जीवन और इंसानों पर इसका कितना असर

Ocean Warming Explained: समुद्र का बढ़ता तापमान क्यों बना दुनिया के लिए खतरा? जानिए समुद्री जीवन और इंसानों पर इसका कितना असर

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

ग्लोबल वार्मिंग को और खतरनाक बना सकती है जंगलों की मिट्टी! जानें 37 साल से चल रहे रिसर्च से क्या नया डर सामने आया

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

अंतरिक्ष में लुका-छिपी का चल रहा था खेल, खगोलविदों ने खोज निकाला पृथ्वी से सीधे दिखने वाला सबसे धुंधला ग्रह; देखें तस्वीरें

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

क्यों कभी फीकी नहीं पड़ती सोने की चमक? वैज्ञानिकों ने पहली बार सुलझाई सदियों पुरानी पहेली; अब बदलेगी भविष्य की तकनीक

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल

ग्रोथ रुकने के बाद भी कार्बन सोखते रहते हैं पेड़, नए वैज्ञानिक शोध ने दुनिया को चौंकाया; जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी पर उठे सवाल