नॉलेज

कौन थे स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन? जिन्होंने 108 मिनट तक की अंतरिक्ष यात्रा, पर प्लेन क्रैश में गंवाई जान

Yuri Gagarin: अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन का जीवन न सिर्फ रूस के लिए, बल्कि दुनियाभर के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने अंतरिक्ष मिशनों के जरिए दुनियाभर में वाहवाही बटोरी, लेकिन उनके जीवन का अंत काफी दुखद रहा। आज से 64 साल पहले इसी दिन तत्कालीन सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने थे।

Image

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन (फोटो साभार: NASA)

Yuri Gagarin: अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन का जीवन न सिर्फ रूस के लिए, बल्कि दुनियाभर के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने अंतरिक्ष मिशनों के जरिए दुनियाभर में वाहवाही बटोरी, लेकिन उनके जीवन का अंत काफी दुखद रहा। एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई। इसके बावजूद उनकी विरासत आज भी अंतरिक्ष अन्वेषण को प्रेरित करती है।

कौन थे यूरी गागरिन?

यूरी गागरिन एक साधारण किसान परिवार से थे, लेकिन उनकी मेहनत और साहस ने उन्हें सोवियत वायु सेना में पायलट बनाया। अंतरिक्ष उड़ान के बाद उनको खूब सराहा गया, लेकिन 27 मार्च 1968 को एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।

गागरिन ने की थी भारत यात्रा

आज से 64 साल पहले इसी दिन तत्कालीन सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने थे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने के कुछ महीनों बाद, गागरिन भारत आए थे और यहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया था। गागरिन जहां भी गए, वहां नेताओं और आम जनता ने उनका भव्य स्वागत किया, जो उनकी लोकप्रियता और भारत-रूस के दीर्घकालिक संबंधों को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली स्थित ‘रशियन हाउस’ में गागरिन और सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम के दो अन्य प्रमुख हस्तियों को दर्शाती एक पट्टिका का अनावरण किया गया। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि रूस में यूरी गागरिन की भारत यात्रा को हमेशा याद किया जाता है, जब उनका भव्य स्वागत किया गया था। उन्होंने कहा कि वह जहां भी गए, भारी भीड़ उमड़ी थी। संयुक्त राष्ट्र गागरिन की अंतरिक्ष यात्रा की याद में 12 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस के रूप में मनाता है।

108 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा

गागरिन ने 12 अप्रैल 1961 को अपने वोस्तोक 1 अंतरिक्ष यान में बैठकर 108 मिनट तक अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले इंसान थे। गागरिन नवंबर में भारत की यात्रा पर आए, जहां दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में एक बैनर लगाया गया था जिस पर लिखा था, ''निरस्त्रीकरण और शांति के लिए भारत-सोवियत सहयोग अमर रहे- अखिल भारतीय शांति परिषद''।

ब्रिटिश मूवीटोन द्वारा संरक्षित पुरानी तस्वीरों-वीडियों में दिखाई दे रहा है कि बड़ी संख्या में लोग, सैन्य वर्दी पहने गागरिन और उनकी पत्नी वेलेंटिना गोर्याचेवा का राष्ट्रीय राजधानी में उतरने पर स्वागत कर रहे हैं। उस समय के फुटेज में अंतरिक्ष यात्री को सीढ़ियों से उतरते समय ताली बजाते और हाथ हिलाते हुए देखा जा सकता है, तथा रूसी बच्चे उनका स्वागत करने के लिए रूसी शैली के गुलदस्ते पकड़े हुए हैं। गागरिन ने जिस शहर का दौरा किया, वहां तालियों और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया गया।

दिल्ली में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने तीन मूर्ति भवन निवास पर गागरिन और उनकी पत्नी की मेजबानी की थी। भारत में रूसी दूतावास ने 12 अप्रैल, 2020 को ट्वीट किया था, ''यूरी गागरिन विश्व दौरे के तहत अपनी अंतरिक्ष यात्रा के करीब सात महीने बाद भारत आए और आठ दिन बिताए। गागरिन ने जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात की, मुंबई में एक विशाल सभा को संबोधित किया और पूरे भारत में जनता द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें