नॉलेज

क्या है गिबस मून? अंतरिक्ष यात्री ने 400KM ऊपर से कैप्चर किया अद्भुत नजारा; देखें

Gibbous Moon: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) अंतरिक्ष से जुड़ी हुई रहस्यमयी तस्वीरें लगातार जारी करता है। इसी क्रम में नासा ने 'गिबस मून' की एक अद्भुत तस्वीर जारी की है, जिसे पृथ्वी से लगभग 420 किमी ऊपर मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में मौजूद अंतरिक्ष यात्री ने कैप्चर किया गया है।

Image

क्या है गिबस मून?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अंतरिक्ष यात्री ने कैप्चर किया अद्भुत नजारा।
  • ISS से अद्भुत दिख रहा गिबस मून।
  • धरती से 420 KM ऊपर मौजूद है ISS।

Gibbous Moon: हमारे सौरमंडल में यूं तो 293 ज्ञात चंद्रमा हैं, लेकिन पृथ्वी के पास एकमात्र चांद है। जिस पर विज्ञानियों की काफी ज्यादा रुचि रहती है और इसको लेकर लगातार अध्ययन चलते रहते हैं। आप लोगों ने स्ट्रॉबरी मून, हंटर मून, पिंक मून, सुपरमून इत्यादि के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने हाल ही में 'गिबस मून' की अनोखी तस्वीर साझा की है।

क्या है गिबस मून?

गिबस मून सुनकर आपके ज़हन में क्या आता है? दरअसल, चांद जब पूर्णिमा और अमावस्या के बीच में होता है तब यह नजारा दिखाई देता है। यह चंद्रमा के चरणों में से एक ही है। गिबस मून के दौरान आधे से ज्यादा चांद दिखाई देता है या यूं कहें कि आधे से ज्यादा चांद सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है और आकार में उत्तल गोले जैसे प्रतीत होता है।

गिबस मून को भी दो तरह से देखा जाता है। एक अमावस्या से पूर्णिमा की ओर बढ़ते हुए तो दूसरा पूर्णिमा से चांद जब अमावस्या की घटते क्रम में दिखाई देता है।

ISS से कैप्चर हुआ अद्भुत नजारा

बकौल नासा, स्विट्जरलैंड के स्विस आल्प्स से लगभग 420 किमी की ऊंचाई से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) ने 'गिबस मून' का अद्भुत नजारा कैप्चर किया। आईएसएस के अंतरिक्ष यात्रियों ने 30 नवंबर, 2023 को घटते हुए चंद्रमा की तस्वीर कैप्चर की, जिसे नासा ने जारी किया है।

बकौल नासा, पूर्णिमा के बाद चंद्रमा घटते हुए चरण में प्रवेश करता है। जैसे ही चंद्रमा सूर्य की तरह वापस अपने सफर में निकलता है तो प्रकाशित हिस्सा सिकुड़ता हुआ प्रतीत होता है। नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की तरह की चंद्रमा की तस्वीर क्लिक करने के लिए अंतरिक्ष प्रेमियों को कुछ सुझाव दिए हैं।

- प्लानिंग करें।

- चंद्रमा को कब और कहां देखना है। इसके बारे में जानें।

- चंद्रमा पर ज्यादा से ज्यादा जूम करें।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें