नॉलेज

डरावना है NGC 5238 का अतीत, छोटी गैलेक्सी को निगलने के बाद नहीं ली थी डकार!

NGC 5238 Galaxy: विज्ञानी लगातार ब्रह्मांड के बारे में जानने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इसके बावजूद वह ब्रह्मांड के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जान पाए हैं। डीप स्पेस में कई ऐसी अद्भुत वस्तुएं मौजूद हैं जिनके रहस्यों से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। हाल ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कई रोचक तस्वीरें साझा की हैं।

Image

NGC 5238 गैलेक्सी (फोटो साभार: NASAHubble)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • NGC 5238 Galaxy में दिखा तारों का संगम।
  • गैलेक्सी के केंद्र में चमक रही सफेद रोशनी।
  • सफेद रोशनी में छिपे हैं नारंगी तारे!

NGC 5238 Galaxy: ब्रह्मांड, जहां अनिश्चिताएं ही अनिश्चिताएं हैं। विज्ञानी लगातार सुदूर अंतरिक्ष में झांकने की कोशिश करते रहते हैं और कुछ नया देखने पर उसके अध्ययन में जुड़ जाते हैं। विज्ञानियों ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के हबल स्पेस टेलीस्कोप की मदद से कई रहस्यों से पर्दा उठाया है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी गैलेक्सी के बारे में बताएंगे, जो छोटी गैलेक्सी को निगल गई थी।

चमकीले तारे

बकौल नासा, विज्ञानी गैलेक्सी के तारों का अध्ययन करने के लिए हबल स्पेस टेलीस्कोप के हाई रिजोल्यूशन कैमरे का इस्तेमाल करते हैं। नासा ने NGC 5238 नामक गैलेक्सी की अद्भुत तस्वीर शेयर की है, जो अंतरिक्षप्रेमियों को काफी रोचक लगने वाली है। इस तस्वीर के केंद्र में नारंगी रंग के तारे दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास के क्षेत्र में सफेद रोशनी दिख रही है।

NGC 5238 गैलेक्सी

NGC 5238 गैलेक्सी का इतिहास बताता है कि ब्रह्मांड में मौजूद इस गैलेक्सी ने एक छोटी गैलेक्सी को निगल लिया था। आसान शब्दों में कहें तो NGC 5238 गैलेक्सी ने एक दूसरी गैलेक्सी को खुद में समाहित कर लिया था यानी इनका विलय हो गया। हबल द्वारा कैप्चर की गई तस्वीर की बदौलत विज्ञानियों को NGC 5238 के अतीत को समझने में काफी ज्यादा मदद मिली।

तस्वीर में दिखने वाली गैलेक्सी एक बौनी अनियमित गैलेक्सी (Dwarf Irregular Galaxy) है। इस प्रकार की गैलेक्सी को गैलेक्सियों के निर्माण और विकास को समझने के लिए अहम माना जाता है। बकौल नासा, तारा समूह और छोटी गैलेक्सी गैस और डार्क मैटर से बनने वाली पहली गैलेक्सियों में शुमार हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें