नॉलेज

अंतरिक्ष में दिखा 250 प्रकाश वर्ष तक फैला अनोखा 'सुपरबबल'! विज्ञानियों के लिए बना है रहस्य

NASA Image: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सुदूर अंतरिक्ष में मौजूद एक अनोखे नेबुला की दुर्लभ तस्वीर जारी की है। नेबुला का दुर्लभ नजारा हबल स्पेस टेलीस्कोप ने कैप्चर किया था। जिसमें एक सुपरबबल दिखाई दे रहा है, जो विज्ञानियों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है। N44 नेबुला में विभिन्न रंग के असंख्य तारे दिखाई दे रहे हैं।

Image

नेबुला क्या है? (फोटो साभार: NASAHubble)

KEY HIGHLIGHTS
  • हबल स्पेस टेलीस्कोप ने कैप्चर किया दुर्लभ नजारा।
  • पृथ्वी से हजारों प्रकाश वर्ष दूर है N44 नेबुला।
  • N44 नेबुला में मौजूद है 'सुपरबबल'।

NASA Image: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने धूल और गैस के मिश्रण की जटिल संरचना वाले एक नेबुला (Nebula) की दुर्लभ तस्वीर साझा की है। दरअसल, यह जटिल संरचना पृथ्वी से हजारों प्रकाश वर्ष दूर लॉर्ड मैगेलैनिक बादलों में स्थित है।

क्या है नेबुला?

जब कभी ब्रह्मांड के बारे में चर्चा होती है तो नेबुला या निहारिका जैसे शब्द अक्सर सुनाई देते हैं, लेकिन असल में यह क्या है? दरअसल, नेबुला अंतरिक्ष में धूल और गैस के बड़े बादल हैं। 16वीं शताब्दी में ब्रिटिश खगोलविद विलियम हेर्शल ने नेबुला शब्द की खोज की थी।

माना जाता है कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति के समय जब विस्फोट हुआ होगा तब नेबुला बने होंगे। हालांकि, कुछ नेबुला सुपरनोवा से बनते हैं। यानी तारे का जीवनकाल जब समाप्त होता है और उसमें विस्फोट होता है तो उसी से निकलने वाली धूल और गैस से नेबुला बनते हैं। एक तारे का खत्म होना और नए तारे का जन्म लेना यह ब्रह्मांड की सतत प्रक्रिया है और यह हमेशा चलती है। ब्रह्मांड में कुछ ऐसे नेबुला क्षेत्र हैं जहां पर नए तारे जन्म लेते हैं।

N44 नेबुला की दुर्लभ तस्वीर जारी

नासा ने N44 नामक एक जटिल नेबुला की तस्वीर जारी है। N44 नेबुला पृथ्वी से लगभग 1,70,000 प्रकाश वर्ष दूर बड़े मैगेलैनिक बादल में स्थित है। यह नेबुला चमकती हुई हाइड्रोजन गैस, धूल की काली पट्टियों और अलग-अलग उम्र के अनगिनत तारों से पटा हुआ है। हालांकि, इस नेबुला के शीर्ष पर एक गहरा तारों वाला 'सुपरबबल' दिखाई दे रहा है।

काफी दूर तक फैला है सुपरबबल

खगोलविदों के लिए N44 नेबुला का यह सुपरबबल एक रहस्य की तरह है, जिसकी चौड़ाई लगभग 250 प्रकाश वर्ष तक है। माना जाता है कि यह सुपरबबल इसके मध्य में मौजूद तारकीय हवाओं या पुराने सुपरनोवा के विस्तार से बना हो सकता है।

अनगिनत तारों वाला नेबुला

N44 नेबुला विभिन्न रंगों और आकारों के असंख्य तारों से पटा हुआ है। सुदूर अंतरिक्ष में धूल और गैस अधिक और कम घनत्व वाले क्षेत्रों में दिखाई दे रही है। हालांकि, नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप से कैप्चर किए गए N44 नेबुला के शीर्ष वाला एक अंडाकार आकार का क्षेत्र लगभग धूल और गैस से मुक्त है, जिसके भीतर चमकते हुए तारे दिखाई दे रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें