कौन करता है प्रधानमंत्री की सुरक्षा? तेंदुए की रफ्तार और बाज की नजर है इनके पास

Special Protection Group: पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की होती है। इसका गठन 8 अप्रैल, 1985 को हुआ था। एसपीजी अब महज मौजूदा प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। पहले एसपीजी के पास पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी थी।

Special Protection Group: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कश्मीर की धरा से दुनिया को योग का संदेश दिया। आज देश 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचे हैं और आज उन्होंने शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व किया। इस दौरान आप लोगों ने पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे गार्ड्स को भी देखा होगा।

SPG

एसपीजी सुरक्षा

सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

पीएम मोदी के कश्मीर दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। एसपीजी और नौसेना के मगरमच्छ कहे जाने वाले मार्को कमांडो ने मोर्चा संभाला हुआ था। लंबी कद काठी वाले यह जवान दुश्मनों का पलक झपकते ही काम तमाम कर देते हैं तो चलिए आज विस्तार से पीएम की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले एसपीजी कमांडो के बारे में समझते हैं।

End of Feed