क्या है पुश-पुल तकनीक? जिसकी मदद से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ रही रफ्तार

Amrit Bharat: रेलवे ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी कई अत्याधुनिक ट्रेनों को चलाया है और लगातार इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अमृत भारत एक्सप्रेस तो पुश-पुल तकनीक से लैस है। इस ट्रेन में दो इंजन मौजूद हैं जिसकी बदौलत ट्रेन रफ्तार पकड़ती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • CCTV से लेकर अत्याधुनिक टॉयलेट तक की सुविधा
  • अमृत भारत एक्सप्रेस में नहीं है एसी डिब्बा
  • पुश-पुल तकनीक से लैस है अमृत भारत

Amrit Bharat: देश को वंदे भारत, अमृत भारत जैसी कई अत्याधुनिक ट्रेनें मिल चुकी हैं। इन ट्रेनों की मदद से रेलवे सफर कर रहे यात्रियों की यात्रा को और सुगम बनाने की कोशिशों में जुटा हुआ है। हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भविष्य में अमृत भारत ट्रेन की संख्या में इजाफा किया जाएगा।

push pull technology.

पुश पुल तकनीक क्या है?

हिंदी अखबार हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पुश-पुल तकनीक से लैस 165 अमृत भारत ट्रेन चलाने जा रही है। इस तकनीक की मदद से पटरियों पर अधिकतम 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अमृत भारत फर्राटा भरेगी। ऐसे में पुश-पुल तकनीक काफी चर्चा में है तो चलिए इस तकनीक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

End of Feed