एक पक्षी विमान के लिए कितना खतरनाक? क्यों करानी पड़ती है इमरजेंसी लैंडिंग; जानिए बर्ड स्ट्राइक के बारे में सबकुछ

Bird Strike: बर्ड स्ट्राइक की वजह से विमान को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसी स्थिति में मौतों का भी खतरा मंडराता रहता है। बर्ड स्ट्राइक एक विमान और एक पक्षी के बीच टक्कर है। हाल ही में ऐसी ही एक घटना देखने को मिली है जब विमान में मौजूद तमाम यात्रियों की जान हलक में आ गई थी।

Bird Strike: न्यूजीलैंड के क्वीन्सटाउन से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न जा रही फ्लाइट में सोमवार को मौजूद 73 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान हलक में आ गई। जिसके बाद वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के वीए 148 विमान की इन्वरकार्गिल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी?

bird strike

बर्ड स्ट्राइक क्या है?

क्या है पूरा मामला?

उड़ान भरने के कुछ वक्त बाद ही वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के विमान के दाहिने इंजन से तेज आवाज आई और फिर आग की लपटें निकलने लगीं। इस घटना के चलते विमान में मौजूद हर एक व्यक्ति घबरा गया जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले को लेकर वर्जिन ऑस्ट्रेलिया का बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने संभावना जताई कि पक्षी के टकराने की वजह से शायद यह घटना घटित हुई। चलिए ऐसे में समझते हैं कि आखिर बर्ड स्ट्राइक कितना खतरनाक है।

End of Feed