नॉलेज

पेट्रोल या डीजल? विमान में किस फ्यूल का होता है इस्तेमाल, नहीं जानते होंगे आप!

Aeroplane Fuel: विमान या कहें एरोप्लेन इसमें न तो पेट्रोल और न ही डीजल का इस्तेमाल होता है, बल्कि यह एक खास तरह के फ्यूल (ईंधन) की मदद से उड़ान भरता है। जिसे जेट फ्यूल (हवाई ईंधन) या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के नाम से जाना जाता है। कुछ जगह पर इसे एविएशन केरोसिन भी कहते हैं। एविएशन टर्बाइन फ्यूल की मदद से जेट व टर्बो-प्रॉप इंजन वाले विमानों को पावर देने का काम करता है।

Image

विमान में कौन सा फ्यूल पड़ता है?

Photo : iStock

Aeroplane Fuel: विमान में ज्यादातर लोगों ने सफर किया होगा तो क्या आपको यह पता है कि विमान में आखिर किस फ्यूल का इस्तेमाल होता है? बाइक, कार या फिर विमान हर किसी में फ्यूल तो पड़ता ही है। हां, अब यह जरूर हो गया है कि बाजार में अत्याधुनिक बाइक और कार आ गईं हैं, जो फ्यूल नहीं, बैटरी से चलती हैं, जिसे आप इलेक्ट्रिक व्हीकल कहते हैं, लेकिन इसकी चर्चा फिर कभी। अभी बात विमान में पड़ने वाले फ्यूल की करते हैं।

अक्सर सवाल पूछा जाता है कि क्या बाइक या कार में पड़ने वाले फ्यूल से विमान उड़ सकता है? अगर नहीं तो कार के फ्यूल और विमान के फ्यूल में क्या अंतर है?

विमान या कहें एरोप्लेन इसमें न तो पेट्रोल और न ही डीजल का इस्तेमाल होता है, बल्कि यह एक खास तरह के फ्यूल (ईंधन) की मदद से उड़ान भरता है। जिसे जेट फ्यूल (हवाई ईंधन) या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के नाम से जाना जाता है। कुछ जगह पर इसे एविएशन केरोसिन भी कहते हैं। एविएशन टर्बाइन फ्यूल की मदद से जेट व टर्बो-प्रॉप इंजन वाले विमानों को पावर देने का काम करता है।

Aeroplane Fuel

एयरप्लेन फ्यूल

विमान में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल (Fules) कई कारणों पर निर्भर करते हैं। जैसे- विमान और इंजन के प्रकार, उड़ान की दूरी इत्यादि। इसी आधार पर यह तय होता है कि कौन से विमान में कौन सा ईंधन इस्तेमाल किया जाएगा। विमान में मुख्यत: दो प्रकार के फ्यूल का इस्तेमाल होता है। पहला- एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Aviation Turbine Fuel) और दूसरा- एवीगैस (Avgas)

कितने प्रकार का होता है एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Types of ATF)

क्रमांकएटीएफ के प्रकार
1जेट ए (JET A)
2जेट ए1 (JET A1)
3जेट बी (JET B)

क्या है एवीगैस? (What is Avgas?)

एवीगैस का इस्तेमाल अमूमन छोटे पिस्टन इंजन संचालित विमानों में किया जाता है। आमतौर पर निजी पायलट, ट्रेनिंग स्कूल, फ्लाइट क्लब इत्यादि एवीगैस का इस्तेमाल करते हैं। एविएशन टर्बाइन फ्यूल की तुलना में बड़ी संख्या में एवीगैस-फ्यूल वाले विमानों का इस्तेमाल होता है।

Aeroplane Fuel

एविएशन फ्यूल

अन्य प्रकार के फ्यूल

ज्यादातर कॉमर्शियल विमानन कंपनियां जेट-ए और जेट ए-1 फ्यूल का इस्तेमाल करती हैं, पर विमान में सिर्फ यही फ्यूल का इस्तेमाल नहीं होता है, बल्कि इसके अलावा भी कई तरह के फ्यूल हैं। अन्य विमानन ईंधनों में मिलिट्री जेट फ्यूल भी आते हैं जिसमें जेपी-4, जेपी-5 और जेपी-8 शामिल हैं और यह तमाम केरोसीन टाइप के फ्यूल हैं।

फ्यूल की कीमत (Aviation Fuel Price)

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में जेट फ्यूल की कीमत 1,01,642.88 रुपये प्रति किलोलीटर है, जबकि कोलकाता में 1,10,583.13 और मुंबई में 95,173.70 रुपये प्रति किलोलीटर है। बता दें कि फ्यूल की यह कीमतें एक मई, 2024 की हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें