नॉलेज

फ्लाइट के वो कोडवर्ड जिनका इस्तेमाल करती हैं एयर होस्ट्रेस; आपने इनके बारे में सुना है क्या?

Flight Attendant Secret Codes: विमान में आप लोगों ने यात्रा करने के दौरान एयर होस्टेस से कुछ अजीबों गरीब शब्द सुने होंगे, लेकिन उन शब्दों का मतलब शायद ही आप लोगों को समझ में आया होगा। कई बात तो एयर होस्टेस कोडवर्ड के बिना इशारों-इशारों में ही बात कर लेती हैं।

Image

एयर होस्टेस के सीक्रेट कोड

Photo : iStock

Flight Attendant Secret Codes: विमान में आप लोगों ने कभी न कभी यात्रा जरूर की होगी और अगर नहीं की तो कोई बात नहीं, क्योंकि हम आपको विमान में इस्तेमाल होने वाले खास कोडवर्ड्स (Secret Codewords) के बारे में बताएंगे। ताकि आप कभी इन शब्दों को सुने तो तुरंत ही आपको उसका मतलब समझ में आ जाए। दरअसल, एविएशन की अपनी एक अलग भाषा होती है, जो यात्रियों को समझ में नहीं आती, लेकिन केबिन क्रू उसे बिना किसी देरी के समझ जाते हैं। ऐसे में कोडवर्ड के जरिए एयर होस्टेस या केबिन क्रू कम शब्दों में ही अपनी बात कह देते हैं।

क्या हर एयरलाइन के कोडवर्ड एक जैसे होते हैं?

यह सवाल उठना लाजिमी है, क्योंकि यात्रियों को कई बार लगता है कि उन्हें जो पता है वही अंतिम सत्य है। पर कई बार ऐसा होता नहीं है। खैर, कोडवर्ड की बात करें तो विभिन्न एयरलाइन के कोडवर्ड अलग-अलग हो सकते हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

Air Hostess

एयर होस्टेस

एयर होस्टेस के कोडवर्ड (Air Hostess Codewords)

क्रमांककोडवर्ड
1क्रॉस चेक एंड क्रॉस चेक कम्प्लीट
2आल कॉल
3जंप सीट
4एक्सटेंडर (सीट बेल्ट एक्सटेंशन)
5पैक्स और अनियंत्रित पैक्स
6मेडिकल इमरजेंसी
7लैंडिंग लिप्स
ऐसा नहीं है कि क्रेबिन क्रू या एयर होस्टेस सिर्फ इन्हीं कोडवर्ड के जरिए ही बातचीत करती हों। इसके अलावा भी वह अलग-अलग तरह से कम्युनिकेट करती हैं। कई बार तो वह महज फेस एक्सप्रेशन के जरिए ही बहुत कुछ कह देती हैं।

ये कोडवर्ड नहीं हैं अच्छे!

न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'Karen' और 'Philip' जैसे कोडवर्ड तो काफी खराब स्थितियों में इस्तेमाल किए जाते हैं। क्रू मेंबर की पहचान छिपाकर उसके अनुभवों का रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। बकौल रिपोर्ट, अगर आप पर फिलिप (Philip) टैग लग गया तो आप यह समझ लीजिए कि आपने कुछ न कुछ बुरा जरूर किया है और आपको उड़ान के दौरान अच्छी हॉस्पिटैलिटी मिले, यह तो बिल्कुल भी मत सोचिएगा। ऐसे में उड़ान के दौरान अगर आप फिलिप शब्द सुनें तो अपने सर्वश्रेष्ठ व्यवहार का परिचय दें।

Flight Attendant

एयर होस्टेस (सांकेतिक तस्वीर)

कई बार देखा गया है कि यात्री क्रू मेंबर्स की या फिर एयर होस्टेट की वीडियो बनाने लगते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं आता है। जिसके चलते यूनाइटेड, अमेरिकन, डेल्टा और साउथवेस्ट जैसी कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने कर्मचारियों की सहमति के बिना उनकी वीडियों बनाने या तस्वीर क्लिक करने पर प्रतिबंध लगाया है।फ्लाइट के वो कोडवर्ड जिनका इस्तेमाल करती हैं एयर होस्ट्रेस; आपने इनके बारे में सुना है क्या?

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें