Peregrine Falcon: मजबूत पैर और शक्तिशाली पंजे के साथ जब एक शिकारी पक्षी हवा में उड़ान भरता है तो जमीन से लेकर आसमान तक के पशु-पक्षी भयभीत हो जाते हैं। शिकारी पक्षी उड़ते हुई चिड़िया या कबूतर का तो पलक झपकते ही काम तमाम कर देता है। कई बार शिकारी पक्षी के करतब देखने के लिए आपको स्लो मोसन कैमरे की मदद लेनी पड़ेगी, क्योंकि उसकी रफ्तार इतनी ज्यादा रहती है कि बुलेट ट्रेन को भी शरम आ जाए तो सोचिये आप कैसे देख पाएंगे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं कि फाल्कन प्रजाति के सबसे दमदार पेरेग्रिन फाल्कन की।
पेरेग्रिन फाल्कन
पेरेग्रिन फाल्कन के सामने बुलेट भी शरमा जाए
पेरेग्रिन फाल्कन मांसाहारी होते हैं और छोटे पक्षियों का शिकार करना उनका पसंदीदा काम है। हालांकि, वह छोटे स्तनधारियों, सरीसृपों और मछलियों का भी शिकार करता है। बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा रफ्तार के साथ आसमान से गोता लगाते हुए शिकार का काम तमाम कर देते हैं। अगर उन्होंने अपने नुकीले पंजे से किसी को पशु-पक्षी को पकड़ लिया है तो मानो उसकी शामत आ गई है।
पेरेग्रिन फाल्कन को शाहीन बाज भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका में पाया जाने वाला पक्षी है। हालांकि, भारत में भी दिख जाता है। कुछ लोग इसे रॉकेट बर्ड भी कहते हैं। छाती की मजबूत मांसपेशियां और लंबे पंख रफ्तार को बढ़ाने में पेरेग्रिन फाल्कन की मदद करती हैं।
पेरेग्रिन फाल्कन
कितना होता है वजन?
पेरेग्रिन फाल्कन का वजन 350 ग्राम से लेकर डेढ किलो तक हो सकता है, जबकि लंबाई 74 सेमी से लेकर 120 सेमी तक होती है। मादा का शरीर नर पेरेग्रिन फाल्कन की तुलना में 30 फीसद तक बड़ा होता है। खुली आंखों से शिकार करते हुए पेरेग्रिन फाल्कन को देख पाना काफी मुश्किल है, लेकिन स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर पेरेग्रिन फाल्कन के शिकार की बारीकी को समझा जा सकता है।
बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा है रफ्तार
पेरेग्रिन फाल्कन की औसतन रफ्तार 320 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है, लेकिन उड़ान भरने की अधिकतम रफ्तार 380-390 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई है। पेरेग्रिन फाल्कन बेजोड़ रिश्ता निभाने के लिए जाने जाते हैं। वह अपने जीवनकाल में जीवनसाथी का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। दोनों मिलकर शिकार और बच्चों की देखभाल भी करते हैं।
