Deadliest Animals: दुनिया भर में जानवरों की विभिन्न प्रकार की कई प्रजातियां मौजूद हैं, लेकिन कई जानवर तो ऐसे हैं, जो इंसानों को मौत की नींद सुला रहे हैं। इनमें से कई जानवर को इंसानों के बीच ही रहते हैं। ऐसे में आज हम पांच सबसे घातक जानवरों के बारे में आपको बताएंगे, जो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक है।
सबसे ज्यादा इंसानों की मौत मच्छरों की वजह से होती है और यह हमारे आस-पास मौजूद रहते हैं। हर साल तकरीबन मच्छरों की वजह सात लाख से ज्यादा इंसानों की मौत होती है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक हैं। इनकी वजह से इंसानों को चिकनगुनिया, पीला बुखार, मलेरिया इत्यादि बीमारियां होती हैं।
वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स (World of Statistics) के मुताबिक, सालाना मच्छरों की वजह से 7,25,000 इंसानों की मौत होती है। यह मच्छर तमाम तरह की बीमारियां फैलाते हैं और कई देश इससे बुरी तरह से प्रभावित हैं। हाल ही में मादा मच्छरों को समाप्त करने के लिए एक अफ्रीकी देश में लैब में बनाए गए मच्छरों को वातावरण में छोड़ा गया था।

जानलेवा मच्छर (सांकेतिक तस्वीर)
पांच सबसे घातक जानवर
| क्रमांक | खतरनाम जानवर | सालाना मौतें |
| 1 | मच्छर (Mosquitoes) | 7,25,000 |
| 2 | सांप (Snakes) | 1,38,000 |
| 3 | कुत्ता (Dog) | 59,000 |
| 4 | कीड़े (Bugs) | 10,000 |
| 5 | बिच्छू (Scorpions) | 3,300 |
सर्पदंश से लाखों मौतें
वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने सबसे खतरनाक जानवरों की सूची में सांप को भी शामिल किया है। भारत में कई प्रकार के जहरीले सांप पाए जाते हैं और सोते-खेलते, घूमने इत्यादि समय पर यह सांप अक्सर इंसानों को काट लेते हैं। दुनिया भर में सालाना सर्पदंश से 1,38,000 लोग मारे जाते हैं।

जहरीला सांप (सांकेतिक तस्वीर)
रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्ते के काटने से सालाना 59,000 लोग अपनी जान गंवा देते हैं। जहरीले कीड़ों के काटने की वजह से सालाना 10,000, जबकि बिच्छू के काटने की वजह से 3,300 लोगों की मौत होती है। बता दें कि वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने यह डेटा बीबीसी डिस्कवर फोकस के हवाले से जारी किया है।
