नॉलेज

आसमान में एक-दो नहीं, एकसाथ नजर आएंगे 6 ग्रह; जानिए कब और कैसे देखें दुलर्भ नजारा

Rare Planetary Parade 2026: फरवरी जाते-जाते अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए एक दुर्लभ खगोलीय घटना लेकर आई है, जिसे देख वो मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। दरअसल, आसमान में एक साथ छह ग्रह दिखाई देंगे।

Image

आसमान में दिखने वाला है दुर्लभ नजारा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Rare Planetary Parade 2026: आसमान में एक बार फिर ऐसी खगोलीय घटना (Rare Astronomical Event) होने वाली है, जिसे देख आप विस्मय से भर जाएंगे और नजर हटाने का दिल नहीं करेगा। दरअसल, दिलों को तोड़ने वाली फरवरी जाते-जाते आपको मंत्रमुग्ध करने वाली है और सबसे खास बात तो यह है कि आप नग्न आंखों से इसका मजा ले सकेंगे।

एक साथ नजर आएंगे छह ग्रह

आसमान में एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ छह ग्रह नजर आने वाले हैं। इस खगोलीय घटना को 'प्लैनेटरी परेड' (Planetary Parade) कहा जाता है। ऐसा तब होता है जब कई ग्रह एक ही समय में आसमान में एक ओर एक कतार में दिखाई देते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से एक सीध में नहीं होते, बल्कि सूर्य के एक तरफ पास-पास नजर आते हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के मुताबिक, आमतौर पर सूर्यास्त के बाद दो-तीन ग्रहों को आसानी से देखा जा सकता है, लेकिन चार-पांच ग्रहों को एक साथ नग्न आंखों से देख पाना जरा मुश्किल होता है और ऐसी खगोलीय घटना एकाद साल में अक्सर होती रहती है। पिछले साल की बात करें तो चार-पांच नहीं, बल्कि सात ग्रहों की दुर्लभ श्रृंखला खेलने को मिली थी।

कौन-कौन से ग्रह आएंगे नजर?

अगर शनिवार को आसमान एकदम साफ रहा तो Mercury (बुध), Venus (शुक्र), Jupiter (बृहस्पति) और Saturn (शनि) को नग्न आंखों से देखा जा सकेगा, जबकि Uranus (अरुण) और Neptune (वरुण) को देखने के लिए अंतरिक्ष प्रेमियों को टेलीस्कोप की मदद लेनी पड़ सकती है।

Planet Parade

आसमान में एक साथ नजर आएंगे 6 ग्रह (फाइल फोटो)

प्लैनेटरी परेड देखने का सही समय

ग्रह की दुर्लभ परेड को देखने के लिए सबसे पहले आपको किसी खुले स्थान का चयन करना चाहिए। अंतरिक्ष प्रेमियों को सूर्यास्त के लगभग एक घंटे बाद पश्चिम दिशा की ओर अपनी नजर दौड़ाने की जरूरत है। क्षितिज के पास बुध, शुक्र और शनि नजर आएंगे, जबकि बृहस्पति ऊंचाई पर दिखाई देगा।अरुण और वरुण भी उसी दिशा में होंगे।

कैसे पहचानें कि ग्रह देखा या तारा?

साइंट अलर्ट ने कनाडा की खगोल वैज्ञानिक सारा मजरूई के हवाले से बताया कि अगर कोई खगोलीय पिंड टिमटिमा रहा है तो वह तारा है और अगर स्थिर रोशनी दे रहा है तो वह ग्रह है। शाम के आसमान में नजर आने वाली प्लैनेटरी परेड वीकेंड और उसके बाद के कुछ दिनों तक नजर आ सकती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें