Jupiter Moon Ganymede: नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने बृहस्पति ग्रह के सबसे बड़े चांद (Jupiter Moon) की तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर अपने आप में बेहद अद्भुत है। यूं तो गैनिमीड चांद (Ganymede Moon) बृहस्पति ग्रह के दर्जनों चंद्रमाओं में से एक है। इसका मतलब यह नहीं कि गैनिमीड बहुत सामान्य सा चांद है। इसको लेकर नासा ने कई अपडेट दिए हैं।
क्या गैनिमीड में ऑक्सीजन है?
नासा ने गैनिमीड चांद (Jupiter Moon Ganymede) की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर की। नासा ने कैप्शन में लिखा, 'एक बड़े ग्रह की परिक्रमा करने वाले एक बड़े चांद गैनिमीड से मिलिये। गैनिमीड सोलर सिस्टम (Solar System) का सबसे बड़ा चांद है। हालांकि, यह बृहस्पति ग्रह के दर्जनों चंद्रमाओं में से एक है, लेकिन यह बहुत दूर है।'
बेहद खास है बृहस्पति का चांद गैनिमीड
नासा ने बृहस्पति के दर्जनों चंद्रमाओं में से एक गैनिमीड को बेहद खास बताया है। बकौल नासा, गैनिमीड की सतह के नीचे खारे पानी के महासागर के पुख्ता सबूत हैं, जिसमें पृथ्वी की सतह से भी ज्यादा पानी हो सकता है।

जूपिटर मून
क्या गैनिमीड में है ऑक्सीजन?
नासा ने गैनिमीड में ऑक्सीजन (Oxygen in Ganymede) की उपस्थिति को नकारा नहीं है। हालांकि, नासा ने यह जरूर बताया है कि गैनिमीड में कमजोर ऑक्सीजन वातावरण हो सकता है। साथ ही गैनिमीड एकमात्र ज्ञात चंद्रमा है जिसमें मैग्नेटिक फील्ड है। नासा के मुताबिक, गैनिमीड में जीवन की संभावना हो सकती है। तभी तो यह बृहस्पति का सबसे खास चंद्रमा है।

बृहस्पति का सबसे बड़ा चांद गैनीमीड
बृहस्पति के फेमस चांद
यूं तो बृहस्पति के दर्जनों चंद्रमा हैं, लेकिन इस ग्रह के चार चांद सबसे ज्यादा फेमस हैं। जिनमें- आयो, यूरोपा, गैनिमीड और कैलिस्टो शामिल हैं।
