नॉलेज

इन 3 एस्टेरॉयड पर है वैज्ञानिकों की नजर; NASA ने जारी की चेतावनी, जानें पृथ्वी के करीब से कब गुजरेंगे?

Asteroid Alert: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी करता रहता है। इस बार नासा ने तीन एस्टेरॉयड के अलर्ट जारी किए हैं जिनमें विमान से लेकर बहुमंजिला इमारत तक आकार वाले एस्टेरॉयड शामिल हैं। बता दें कि नासा पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी वस्तुओं की निगरानी करती है।

Image

एस्टेरॉयड का खतरा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे एस्टेरॉयड।
  • एस्टेरॉयड की निगरानी करते हैं वैज्ञानिक।
  • NASA की JP लेबोरेटरी जारी करती है अलर्ट।

Asteroid Alert: हमारे सौरमंडल में आठ ग्रहों की तरह ही एस्टेरॉयड, जिन्हें क्षुद्रग्रह कहा जाता है, सूर्य की परिक्रमा लगा रहे हैं। यह लगभग 4.6 अरब वर्ष पहले ग्रहों के निर्माण के दौरान बचे हुए पदार्थ के चट्टानी अवशेष हैं, जो आए दिन डराते रहते हैं। हाल ही में तीन विशालकाय एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरे, लेकिन अब तीन अन्य एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं।

NASA ने जारी की चेतावनी

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) समय-समय पर एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी करता रहता है। दरअसल, नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) पृथ्वी की ओर बढ़ने वाली आसमानी आफतों की निगरानी करता है। जिसकी वजह से हमें यह पता चलता है कि अंतरिक्ष में मौजूद वस्तुएं क्या पृथ्वी से टकरा सकती हैं? या फिर करीब से ही गुजर जाएंगी।

Asteroid अलर्ट

बकौल जेपीएल, तीन एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। जिनका आकार एक विमान से लेकर बहुमंजिला इमारत जितना है। इन एस्टेरॉयड को बकायदा विज्ञानी नाम दिए गए हैं, जिसकी मदद से इन्हें ट्रैक करने में आसानी होती है।

Asteroid

पृथ्वी के करीब आ रहा एस्टेरॉयड

कौन-कौन से एस्टेरॉयड आ रहे करीब

बता दें कि 2024 NS1, 2020 PN1 और 2024 OC एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। जिनका व्यास 90 फीट से लेकर 410 फीट तक है। 2024 NS1 एस्टेरॉयड का व्यास 150 फीट है और यह दो अगस्त को पृथ्वी के सबसे करीब यानी 12.6 लाख मील की दूरी से गुजरेगा।

2020 PN1 एस्टेरॉयड का व्यास 90 फीट है और यह एक विमान जितना बड़ा है। 2020 PN1 भी 2024 NS1 एस्टेरॉयड की तरह ही 2 अगस्त को पृथ्वी से लगभग 42 लाख मील की दूरी से गुजर जाएगा।

Asteroid

एस्टेरॉयड

विशालकाय एस्टेरॉयड 2024 OC

2024 OC एस्टेरॉयड इन तीनों एस्टेरॉयड में सबसे बड़ा है और इसका आकार एक बहुमंजिला इमारत जितना है। इसका व्यास 410 फीट है और यह 4 अगस्त को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। 2024 OC जब पृथ्वी के करीब से गुजरेगा तो इसकी दूरी 46 लाख मील होगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें