नॉलेज

'बी पार्ट ऑफ द प्लान' के साथ पृथ्वी का रखें खास ध्यान, जानें क्या है अंतराष्ट्रीय जैविक विविधता का इतिहास

International Day for Biological Diversity 2024: जैव विविधता पृथ्वी के भविष्य और मानव कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह हमें भोजन, आश्रय और अन्य जरूरी संसाधन प्रदान करती है। पहली बार 29 दिसंबर, 1993 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। हालांकि, दिसंबर 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तारीख बदलने का फैसला किया गया था।

Image

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

Photo : iStock

International Day for Biological Diversity 2024: पृथ्वी हर जीव-जंतुओं का घर है और हमारी जिम्मेदारी है कि उनके घर को सुरक्षित रखा जाएं, क्योंकि अनेक प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं और लाखों प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में जैव विविधता के मुद्दों पर समझ और जागरूकता को बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का इतिहास

जैव विविधता मानव कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह हमें भोजन, आश्रय और अन्य जरूरी संसाधन प्रदान करती है और जैव विविधता की रक्षा करना पृथ्वी के भविष्य के लिए भी जरूरी है, क्योंकि प्रदूषित वातावरण और मौसम के बदलते मिजाज की वजह से अनेके प्रजातियों के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में हर साल 22 मई को एक खास थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।

Biological

जैव विविधता

साल 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी शिखर सम्मेलन में जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र महासभा को अपनाया गया था और 29 दिसंबर, 1993 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। हालांकि, दिसंबर 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तारीख बदलने का फैसला किया और 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाने लगा।

क्या है इस साल की थीम ?

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2024 की थीम 'Be Part of The Plan' है जिसका मतलब है- योजना का हिस्सा बनें। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि हम सभी को व्यक्तिगत और सामूहिक तौर पर धरती की जैव विविधता को संरक्षित करना होगा। वहीं, 2023 में थीम 'फ्रॉम एग्रीमेंट टू एक्शन: बिल्ड बैक बायोडायवर्सिटी' थी।

क्या है जैव विविधता का मतलब?

जैव विविधता का मतलब है कि धरती पर पाए जाने वाले तमाम जीव-जतुंओं के जीवन से है। जिसमें सूक्ष्मजीव, पौधे, जानवर और पारिस्थितिक तंत्र शामिल हैं।

Biological

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता

जैव विविधता की करें रक्षा?

  • प्लास्टिक की वस्तुओं का त्याग करें या फिर कम से कम इस्तेमाल करें।
  • अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और हरित क्षेत्रों की रक्षा करें।
  • जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाएं और उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
  • पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं।
  • कीटनाशकों का इस्तेमाल न करें।
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!